सपा के कद्दावर नेता रमाकांत यादव को झटका, कोर्ट ने सुनाई सजा; जानें पूरा मामला


कोर्ट ने रमाकांत यादव को सुनाई सजा।- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE
कोर्ट ने रमाकांत यादव को सुनाई सजा।

आजमगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सपा विधायक रमाकांत यादव को कोर्ट ने सजा सुना दी है। कोर्ट ने चक्का जाम मामले में रमाकांत यादव को सजा सुनाई है। बता दें कि मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रही थी। कोर्ट ने सपा विधायक रमाकांत यादव को एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा उनके ऊपर 3800 रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें कि साल 2006 में दीदारगंज थाने के सामने चक्का जाम किया गया था। बात न मानने पर रमाकांत यादव ने चक्का जाम किया था। ऐसे में उनपर सरकारी कामकाज में बाधा डालने का आरोप लगा था।

इस पूरे मामले में लंबी सुनवाई चली। अब तक 6 गवाहों की गवाही भी कराई गई। इस मामले से जुड़े दो अन्य आरोपी मुकदमे की सुनवाई के दौरान ही गुजर गए। ऐसे में अब सपा विधायक रमाकांत यादव को जेल की सजा सुनाए जाने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। बता दें कि रमाकांत यादव आजमगढ़ की फूलपुर सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। वह इससे पहले आजमगढ़ के सांसद भी रह चुके हैं। (इनपुट- रवि)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *