23 साल के हुए अक्षय-ट्विंकल के लाडले आरव, 15 की उम्र में छोड़ दिया था घर, अब पापा ने इस अंदाज में किया विश


Akshay Kumar- India TV Hindi
Image Source : @AKSHAYKUMAR/INSTAGRAM
अक्षय कुमार, आरव।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बी-टाउन के सबसे फेवरेट कपल्स में से हैं और सालों से साथ हैं। दोनों 24 साल पहले 2001 में शादी के बंधन में बंधे थे और अब दो बच्चों आरव और नितारा के पेरेंट हैं। आज अक्षय और ट्विंकल के बेटे आरव का जन्मदिन है। आरव आज अपना 23वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर अक्षय कुमार ने उन्हें बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। अक्षय ही नहीं, ट्विंकल ने भी बेटे के लिए एक बेहद प्यारा सा पोस्ट लिखा है, जिसमें वह आरव पर प्यार लुटाती दिखीं। अक्षय और ट्विंकल का बेटे के लिए लिखा ये पोस्ट सुर्खियों में है।

अक्षय कुमार ने आरव को किया बर्थडे विश

आरव के बर्थडे पर अक्षय ने उनके साथ एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। अक्षय ब्लैक शर्ट और आरव ग्रे टी-शर्ट में अपनी मिलियन-डॉलर वाली मुस्कान फ्लॉन्ट करते दिखे। फोटो शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा- ’23वें जन्मदिन की बधाई आरव। जब मैं 23 साल का था, तब मैं स्क्रीन पर लोगों को पीटना सीख रहा था… अब तुम्हें हर रोज मुझे हराते देखना एक अजीब सा एहसास है। चाहे वो तकनीक हो, फ़ैशन हो या फिर डिनर टेबल पर बहस। देखते ही देखते इतना बड़ा हो गया है यार तू… तुम मुझे अपनी ही कहानी में एक साइड किक जैसा महसूस कराते हो। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं बेटा। मेरी जिंदगी के सबसे बेहतरीन 23 सालों के लिए चीयर्स, क्योंकि ये तुम्हारे साथ रहे हैं।’

ट्विंकल खन्ना ने भी शेयर किया प्यारा पोस्ट

ट्विंकल खन्ना ने भी आरव की अक्षय के साथ सेल्फी शेयर करते हुए बेटे को बर्थडे विश किया। अपने पोस्ट में ट्विंकल ने लिखा- ‘और वो 23 साल का हो गया। हालांकि मुझे उसे थामे रखने की एक मजबूरी है, लेकिन यह याद रखना समझदारी होगी कि बच्चे हमारे फेफड़ों में जमा हवा की तरह होते हैं, जो अगली सांस छोड़ने से पहले बस एक पल के लिए हमारी कस्टडी में होते हैं। यह पूरी तरह से सही तुलना नहीं हो सकती क्योंकि सांसों की तरह हम बच्चों को लगातार अंदर-बाहर नहीं कर सकते, लेकिन आप मेरी बात समझ गए होंगे। बर्थडे बॉय के लिए शुभकामनाएं। बस तुम अपनी सहज दयालुता से दुनिया को भरतो रहो।’

आरव ने 15 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर

बता दें, ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार के बेटे आरव तब सिर्फ 15 साल के थे, जब वह पढ़ाई के लिए विदेश चले गए थे। आरव वर्तमान में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे हैं और फिल्मी दुनिया से अभी भी दूर हैं। उन्होंने अब तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है और न ही उनके डेब्यू के चर्चे हैं। अक्षय ने आरव के बारे में बात करते हुए बताया था कि कैसे आरव हमेशा से पढ़ाई के शौकीन थे और घर से दूर रहना चाहते थे। सुपरस्टार के अनुसार, आरव ने खुद अपना फैसला लिया और 15 की उम्र में घर छोड़ दिया था। वह अपने सारे काम भी खुद ही करते हैं, फिर चाहे वो कपड़े धोना हो, बर्तन धोना या फिर खाना बनाना। आरव को महंगे कपड़ों का भी शौक नहीं है, वह सेकेंड हैंड स्टोर से अपने कपड़े खरीदते हैं।

ये भी पढ़ेंः

लाख कोशिश के बाद भी बेटे को स्टार नहीं बना पाया फिल्ममेकर, पानी की तरह बहाया पैसा, फिर भी डूबी स्टारकिड की नैया

Katrina Kaif Pregnant: मां बनने वाली हैं कैटरीना कैफ, शादी के 4 साल बाद विक्की कौशल बनेंगे पापा: रिपोर्ट

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *