
ओप्पो एफ31 सीरीज
Oppo F31 Series भारत में लॉन्च हो गई है। ओप्पो की यह मिड बजट स्मार्टफोन सीरीज 7,000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आती है। ओप्पो ने इस सीरीज में तीन फोन Oppo F31, Oppo F31 Pro और Oppo F31 Pro+ लॉन्च किया है। खास तौर पर इस सीरीज के प्रो मॉडल में दमदार कैमरा दिया गया है। फोन में 256GB तक की स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
Oppo F31 Series की कीमत
Oppo F31 सीरीज की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है। इस सीरीज में 12GB रैम के साथ-साथ 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। Oppo F31 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसका टॉप वेरिएंट 24,999 रुपये में आता है। इसे मिटनाइट ब्लू, क्लाउड ग्रीन और ब्लूम रेड कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Oppo F31 Pro और Oppo F31 Pro+ को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 28,999 रुपये और 30,999 रुपये में आते हैं। यह फोन डिजर्ट गोल्ड और स्पेस ग्रे में खरीदा जा सकता है।
Oppo F31 Pro+ को भी दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 32,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 34,999 रुपये में मिलेगा। इसे जेमस्टोन ब्लू, हिमालयन व्हाइट और फेस्टिव पिंक कलर में खरीद सकते हैं।
| Oppo F31 | Oppo F31 Pro | Oppo F31 Pro+ | |
| 8GB RAM + 128GB | 22,999 रुपये | 26,999 रुपये | |
| 12GB RAM + 256GB | 24,999 रुपये | 28,999 रुपये | 32,999 रुपये |
| 12GB RAM + 256GB | 30,999 रुपये | 34,999 रुपये |
Oppo F31 Series के फीचर्स
Oppo F31 और Oppo F31 Pro में 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, Oppo F31 Pro+ में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस सीरीज के सभी मॉडल का डिस्प्ले 120Hzरिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। ये तीनों फोन एयरोस्पेस ग्रेड एल्युमीनियम अलॉय और मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H-2022 ड्यूरेबिलिटी फीचर्स से लैस हैं। इसके अलावा इनमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।
इस सीरीज के बेस मॉडल में Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। वहीं, इसके F31 Pro मॉडल में Mediatek Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Pro+ वाला मॉडल Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है। ये दोनों मॉडल 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करते हैं।
| Oppo F31 | Oppo F31 Pro | Oppo F31 Pro+ | |
| डिस्प्ले | 6.5 इंच AMOLED, 120Hz | 6.5 इंच AMOLED, 120Hz | 6.8 इंच AMOLED, 120Hz |
| प्रोसेसर | Mediatek Dimensity 6300 | Mediatek Dimensity 7300 Energy | Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 |
| स्टोरेज | 8GB, 256GB | 12GB, 256GB | 12GB, 256GB |
| बैटरी | 7000mAh, 45W | 7000mAh, 45W | 7000mAh, 45W |
| कैमरा | 50MP + 2MP, 16MP | 50MP + 2MP, 32MP | 50MP + 2MP, 32MP |
| OS | Android 15 | Android 15 | Android 15 |
इस सीरीज के सभी मॉडल 7000mAh की दमदार बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करते हैं। इनमें बाईपास चार्जिंग के साथ-साथ रिवर्स चार्जिंग फीचर का भी सपोर्ट मिलेगा। ये Android 15 पर बेस्ड ColorOS पर काम करते हैं। Oppo F31 सीरीज के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इनमें 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। बेस मॉडल में 16MP के सेल्फी कैमरा मिलेगा। वहीं, दोनों प्रो मॉडल में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें –
Realme ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला एक और सस्ता 5G फोन, जानें कीमत
