दादा सुपरस्टार, पापा सुरों के सरताज, फिर भी बेटी लाइमलाइट से दूर, लेकिन स्टाइल ऐसा, नोरा और दिशा भी भरेंगी पानी


Mehmood Ali granddaughter lucky ali daughter tasmiyah ali - India TV Hindi
Image Source : DISHA, TASMIYAH, NORA/INSTAGRAM
दिशा पाटनी, तस्मीया और नोरा।

300 से अधिक फिल्मों में अपने दमदार अभिनय और अनोखी कॉमिक टाइमिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाले महमूद अली को भला कौन भूल सकता है। महमूद एक्टिंग के ऐसे माहिर खिलाड़ी थे कि वो बिना बोले सिर्फ अपने एक्शन्स से लोगों को हंसा देते थे। उनकी कॉमिक टाइमिंग इतनी कमाल थी कि लोग उन्हें देखते ही हंसने लगते थे। वो अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्मों, अदाकारी और परिवार को लेकर आज भी खूब चर्चा होती है। महमूद की विरासत सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनके परिवार के कुछ सदस्य आज भी अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं। उनके बेटे लकी अली एक्टिंग से लेकर म्यूजिक की दुनिया का बड़ा नाम बने और उनके गाने लोगों की जुबां पर चढ़ जाते हैं।

कौन हैं महमूद की पोती तस्मीया अली?

आज हम बात महमूद अली और लकी अली की नहीं करेंगे, बल्कि हम बात करेंगे महमूद की पोती तस्मीया अली की, जो अपने दादा की तरह तो फिल्मों से नहीं जुड़ीं, लेकिन सोशल मीडिया और गायकी के क्षेत्र में उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई है। तस्मीया, महमूद के बेटे और प्रसिद्ध सिंगर-एक्टर लकी अली की तीसरी औलाद हैं। हालांकि उन्होंने बॉलीवुड में कदम नहीं रखा, लेकिन उनकी खूबसूरती और स्टाइल स्टेटमेंट अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं। वो लाइमलाइट से कोसों दूर रहती हैं, लेकिन अपने ग्लैमरस स्टाइल से लोगों का दिल जीत लेती हैं।

दिशा-नोरा को देती हैं टक्कर

तस्मीया भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन उनकी हॉटनेस और ग्लैमर के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब होते हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद तस्वीरें देखकर कोई भी यह कह सकता है कि वो दिशा पाटनी और नोरा फतेही जैसी बी-टाउन हसीनाओं को टक्कर देने का दम रखती हैं। उनके बोल्ड फोटोशूट्स और फैशन सेंस सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खासा लोकप्रिय हैं। वो बोल्ड कपड़ों के अलावा ट्राइबल जूलरी को कमाल के अंदाज में स्टाइल करती हैं। इतना ही नहीं उनके टैटू भी काफी चर्चित रहते हैं।

एक्टिंग नहीं, सिंगिंग है पैशन

जहां उनके दादा महमूद एक्टिंग के बेताज बादशाह थे और पिता लकी अली सिंगिंग व एक्टिंग दोनों में माहिर हैं, वहीं तस्मीया ने सिंगिंग को अपने करियर के रूप में चुना है। वह अक्सर अपने गाने साउंड क्लाउड जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड करती हैं और अपनी मधुर आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। उनकी गायकी में कहीं न कहीं लकी अली की झलक देखने को मिलती है, लेकिन उनका अंदाज पूरी तरह से मॉडर्न और इंटरनेशनल लेवल का है।

भारत में नहीं रहतीं तस्मीया

तस्मीया सिर्फ एक सिंगर ही नहीं, बल्कि एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह अपने परिवार के साथ भारत में नहीं रहतीं। उन्होंने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड को अपना घर बना लिया है और वहीं से अपने करियर को आगे बढ़ा रही हैं। अपने स्टाइल, सिंगिंग और ग्लोबल अप्रोच के कारण तस्मीया युवाओं के बीच तेजी से पॉपुलर होती जा रही हैं। भले ही तस्मीया अली ने अपने दादा महमूद अली और पिता लकी अली की तरह फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं बनीं, लेकिन उन्होंने अपने टैलेंट और पर्सनालिटी के दम पर एक अलग राह चुनी है।

ये भी पढ़ें: हांथ में ड्रिप, चेहरे पर मुस्कान, हंसते-हंसते कीमोथेरेपी करा रही दिग्गज एक्ट्रेस, 7 साल से झेल रही कैंसर का दर्द

शाहरुख से लेकर आमिर, रजनीकांत से कमल हासन तक, PM मोदी के बर्थेडे पर बॉलीवुड-साउथ से आई विशेज की बाढ़

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *