
अमाल मलिक
‘बिग बॉस 19‘ में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा, बहस और झगड़े हुए हैं जो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खूब चर्चा में रहे है और इसमें कोई शक नहीं। ‘घरवालों की सरकार’ थीम पर आधारित इस नए सीजन में कई दिलचस्प कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं जो शो में अलग-अलग रूप-रंग दिखा रहे हैं। इसी बीच, घर का कैप्टन भी बदल गया है, जिसके बाद सभी की टेंशन बढ़ा गई है। वो कोई और नहीं बल्कि अभिषेक बजाज हैं।
अभिषेक बजाज बने नए कैप्टन
अब चौथे हफ्ते में घर के अंदर मुकाबला और भी कड़ा हो गया है, जिसके साथ ही कंटेस्टेंट्स में झगड़े भी बढ़ गए हैं। हाल ही में हुए कैप्टेंसी टास्क के दौरान हालात और बिगड़ गए। कैप्टन आमाल मलिक का कार्यकाल खत्म होने के बाद ‘बिग बॉस 19’ के नए कैप्टन अभिषेक बजाज बन गए हैं।
इस टास्क ने बदल दी अभिषेक की किस्मत
कप्तान बनने का टास्क ‘एक ओपनर और एक स्टॉपर’ के कॉन्सेप्ट पर आधारित था। हर राउंड में कंटेस्टेंट को अपनी जगह के लिए लड़ना पड़ा और जो अपनी जगह पक्की नहीं कर पाता था, उसे बाहर कर दिया जाता था। यह पूरा टास्क सात राउंड का था, जिसकी देखरेख कुनिका कर रही थी। इस टास्क के विनर अभिषेक बजाज थे।
कैप्टन के बाद बदला अभिषेक बजाज का लुक
कप्तान बनने के बाद अभिषेक बजाज ने अपना लुक भी बदल लिया। उन्होंने अपनी दाढ़ी ट्रिम कर ली और इंडियन कुर्ता-पजामा पहना। उन्होंने कहा, ‘जो हुआ सो हुआ, अब कोई शिकायत-कड़वाहट नहीं। मैं अब आप सबका बजाज हूं, आप सबका प्यारा बजाज।’ अभिषेक के कैप्टन बनने के बाद, घर का माहौल एक बार फिर बदल सकता है। आने वाले दिनों में दोस्ती, दुश्मनी और रणनीतियां भी आजमाई जा सकती हैं। जैसे-जैसे हफ्ता आगे बढ़ेगा सभी की नजरें अभिषेक पर होंगी कि वह कैप्टन के तौर पर दबाव को कैसे संभालते हैं। हालांकि, एक बात तो पक्की है कि ‘बिग बॉस 19’ आने वाले दिनों में और भी ड्रामा, ट्विस्ट और मनोरंजन देने वाला है।
ये भी पढ़ें-
Bigg Boss 19: अमाल मलिक की दीवानी हुई नीलम गिरी, तान्या-जीशान के सामने किया फ्लर्ट
Rise And Fall को पवन सिंह ने नम आंखों से कहा अलविदा, बताई वजह, सुन रो पड़ी धनश्री
