उधमपुर में आतंकियों के साथ मुठभेड़, एक जवान शहीद, तलाशी अभियान जारी


उधमपुर में सर्च ऑपरेशन जारी।- India TV Hindi
Image Source : PTI
उधमपुर में सर्च ऑपरेशन जारी।

उधमपुर: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में एक बार फिर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई है। उधमपुर के ऊंचाई वाले दूरदराज के वन क्षेत्र में शुक्रवार को आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस अभियान में सेना और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से शामिल हुई। इस दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ भी हुई। इस मुठभेड़ में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सैनिक की रविवार तड़के मौत हो गई। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। 

मुठभेड़ के बाद जवान शहीद

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उधमपुर के डूडू-बसंतगढ़ क्षेत्र और डोडा के भद्रवाह में सेओज धार वन सीमा पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकवादियों के साथ संयुक्त टीम की मुठभेड़ भी हुई। मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों की ओर से फायरिंग की गई, जिसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने ने बताया कि घायल जवान को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

आतंकियों की तलाश जारी

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद मुठभेड़ स्थल के आसपास के इलाके में रात में कड़ी घेराबंदी की गई थी। इसके बाद शनिवार की सुबह संयुक्त तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि वन क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन और खोजी कुत्तों से लैस अतिरिक्त बल उधमपुर और डोडा दोनों तरफ से भेजे गए हैं और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक व्यापक तलाश अभियान जारी था। उन्होंने बताया कि अभी तक आतंकवादियों का कोई सुराग नहीं मिला है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

दिल्ली पुलिस और गोगी गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 का हाफ एनकाउंटर, 3 गिरफ्तार

यूपी: थाने के गेट पर लड़की ने रील बनाई तो डिलीट करवाने घर पहुंची पुलिस, खूब हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *