जॉली एलएलबी 3 का 12 करोड़ी रहा पहला दिन, बॉक्स ऑफिस पर करेगी धमाका? अक्षय-अरशद की जोड़ी कर रही कमाल


Jolly LLB 3- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@AKSHAYKUMAR
जॉली एलएलबी 3

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन 12.5 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की है और बॉक्स ऑफिस पर हिट के संकेत दे दिए हैं। फिल्म की काफी तारीफ हो रही है और अच्छे रिव्यूज भी मिले हैं। अक्षय कुमार एक बार अपने कॉमिक अंदाज में वकालत को लेकर सराहे जा रहे हैं। अब देखना होगा कि इस वीकेंड फिल्म का कलेक्शन कितना रहता है और क्या ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने में सफल रह पाती है या नहीं। 

पहले दिन ही कर दिया कमाल

सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक जॉली एलएलबी 3 ने 12.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। जिसमें सुबह थियेटर्स में 10.28 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी रही। दोपहर में 17 और रात में 39.45 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। फिल्म के सबसे ज्यादा शो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में रहे और इन शो की संख्या 1012 रही। वहीं मुंबई सबसे ज्यादा शो के मामले में दूसरे नंबर पर रहा और यहां 669 शो चले। सबसे ज्यादा शो के मामले में तीसरे नंबर पर अहमदाबाद रहा और यहां 541 से ज्यादा शो चले। 

सुपरहिट रहे इससे पहले दोनों पार्ट

बता दें कि जॉली एलएलबी 3 को सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले दोनों पार्ट्स सुपरहिट रहे हैं। साल 2013 में पहली बार जॉली एलएलबी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार नहीं बल्कि अरशद वारसी ने लीड रोल निभाया था। डायरेक्टर सुभाष कपूर की ये फिल्म 13 करोड़ रुपयों के बजट से बनी थी और कमाई के मामले में सुपरहिट रही थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म ने 43 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर सभी को चौंका दिया था। इस फिल्म में अरशद वारसी के साथ वमन इरानी ने भी दमदार किरदार निभाया था और अमृता राव हीरोइन रही थीं। सौरभ शुक्ला ने जज का किरदार निभाया जो लोगों के लिए एक कॉमिक साबित हुआ। इस फिल्म के हिट होते ही इसका दूसरा पार्ट जॉली एलएलबी-2 साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 83 करोड़ रुपयो से ज्यादा था और बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों की मानें तो 182 करोड़ रुपयों की कमाई करने में सफल रही थी। 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: बसीर-गौरव ने घर में किया हंगामा, अभिषेक के कैप्टन बनाते ही बदले अशनूर के तेवर

Bigg Boss 19: अमाल के बाद ये कंटेस्टेंट बना नया कैप्टन, सत्ता पलटते ही घरवालों की बढ़ी टेंशन

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *