इमरान हाशमी की हीरोइन, जिसे बिलबोर्ड पर देखते ही दीवाना हो गया डायरेक्टर, 9 साल डेटिंग के बाद रचाया ब्याह


  • अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर 'सैयारा' के निर्देशक मोहित सूरी ने बॉलीवुड को और भी कई रोमांटिक फिल्में दी हैं। ऐसी फिल्में जिन्हें देखकर दर्शक अपने आंसू आज भी नहीं रोक पाते। लेकिन, क्या आप मोहित सूरी की रियल लाइफ लव स्टोरी से वाकिफ हैं?

    Image Source : Instagram/@uditaagoswami

    अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ‘सैयारा’ के निर्देशक मोहित सूरी ने बॉलीवुड को और भी कई रोमांटिक फिल्में दी हैं। ऐसी फिल्में जिन्हें देखकर दर्शक अपने आंसू आज भी नहीं रोक पाते। लेकिन, क्या आप मोहित सूरी की रियल लाइफ लव स्टोरी से वाकिफ हैं?

  • मोहित सूरी ने बॉलीवुड अभिनेत्री उदिता गोस्वामी से शादी की है, जिन्होंने जॉन अब्राहम के साथ 'पाप' और इमरान हाशमी के साथ 'अक्सर' और 'जहर' जैसी फिल्मों में काम किया, जो उनके रियल लाइफ जेठ हैं। जी हां, इमरान हाशमी और मोहित सूरी असल जिंदगी में कजिन हैं। अपनी शुरुआती फिल्मों से ही उदिता गोस्वामी ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

    Image Source : Instagram/@uditaagoswami

    मोहित सूरी ने बॉलीवुड अभिनेत्री उदिता गोस्वामी से शादी की है, जिन्होंने जॉन अब्राहम के साथ ‘पाप’ और इमरान हाशमी के साथ ‘अक्सर’ और ‘जहर’ जैसी फिल्मों में काम किया, जो उनके रियल लाइफ जेठ हैं। जी हां, इमरान हाशमी और मोहित सूरी असल जिंदगी में कजिन हैं। अपनी शुरुआती फिल्मों से ही उदिता गोस्वामी ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

  • उदिता गोस्वामी और मोहित सूरी ने जनवरी 2013 में शादी की और अब दो बच्चों के पेरेंट्स हैं। 10 साल से भी ज्यादा समय साथ गुजारने के बाद भी उदिता और मोहित एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और एक दूसरे के सपोर्ट सिस्टम हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई, नहीं तो चलिए बताते हैं।

    Image Source : Instagram/@mohitsuri

    उदिता गोस्वामी और मोहित सूरी ने जनवरी 2013 में शादी की और अब दो बच्चों के पेरेंट्स हैं। 10 साल से भी ज्यादा समय साथ गुजारने के बाद भी उदिता और मोहित एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और एक दूसरे के सपोर्ट सिस्टम हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई, नहीं तो चलिए बताते हैं।

  • मोहित सूरी ने हाल ही में एनडीटीवी युवा कॉनक्लेव में बातचीत के दौरान उदिता गोस्वामी के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की और खुलासा किया कि एक बिलबोर्ड में उदिता को देखने के बाद वह उन पर अपना दिल हार गए थे और तभी फैसला कर लिया था कि वह उन्हीं से शादी करेंगे।

    Image Source : Instagram/@mohitsuri

    मोहित सूरी ने हाल ही में एनडीटीवी युवा कॉनक्लेव में बातचीत के दौरान उदिता गोस्वामी के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की और खुलासा किया कि एक बिलबोर्ड में उदिता को देखने के बाद वह उन पर अपना दिल हार गए थे और तभी फैसला कर लिया था कि वह उन्हीं से शादी करेंगे।

  • मोहित ने इस बारे में बात करते हुए कहा- 'मैंने उन्हें एक बिलबोर्ड में देखा था और देखते ही तय कर लिया था कि उदिता से ही शादी करूंगा। मैंने अपने दोस्त को कहा- मैं इसी से शादी करूंगा। मैं उस समय असिस्टेंट डायरेक्टर था। मैंने अपनी कुछ फिल्मों के गाने भी कम्पोज किए हैं, जिनमें 'सुन रहा है ना तू' और 'हमसफर' शामिल हैं।'

    Image Source : Instagram/@uditaagoswami

    मोहित ने इस बारे में बात करते हुए कहा- ‘मैंने उन्हें एक बिलबोर्ड में देखा था और देखते ही तय कर लिया था कि उदिता से ही शादी करूंगा। मैंने अपने दोस्त को कहा- मैं इसी से शादी करूंगा। मैं उस समय असिस्टेंट डायरेक्टर था। मैंने अपनी कुछ फिल्मों के गाने भी कम्पोज किए हैं, जिनमें ‘सुन रहा है ना तू’ और ‘हमसफर’ शामिल हैं।’

  • मोहित ने कहा - 'मैं एक जूस सेंटर के बाह बैठा था और पाप के होर्डिंग्स देख रहा था और अपने दोस्त से कहा- मैं इसी लड़की से शादी करूंगा। मुझे पता नहीं था कि वह कौन हैं, बस मैंने कह दिया था। मुझे लगता है कि यूनिवर्स ने मेरी बात सुन ली।'

    Image Source : Instagram/@mohitsuri

    मोहित ने कहा – ‘मैं एक जूस सेंटर के बाह बैठा था और पाप के होर्डिंग्स देख रहा था और अपने दोस्त से कहा- मैं इसी लड़की से शादी करूंगा। मुझे पता नहीं था कि वह कौन हैं, बस मैंने कह दिया था। मुझे लगता है कि यूनिवर्स ने मेरी बात सुन ली।’

  • इसके बाद पाप की निर्देशक पूजा भट्ट ने मोहित को उदिता से मिलाया, जो मोहित की कजिन सिस्टर भी हैं। मोहित ने कहा- 'मैं एक मूवी ट्रायल के लिए गया और पूजा ने मुझे उनसे मिलाया। उन्होंने कहा- उदिता ये मोहित हैं। ये निर्देशक बनना चाहते हैं और तुमसे शादी करना चाहते हैं। ये बहुत ही शर्मनाक था.. लेकिन मुझे लगता है हमारी लव स्टोरी यहीं से शुरू हुई।'

    Image Source : Instagram/@mohitsuri

    इसके बाद पाप की निर्देशक पूजा भट्ट ने मोहित को उदिता से मिलाया, जो मोहित की कजिन सिस्टर भी हैं। मोहित ने कहा- ‘मैं एक मूवी ट्रायल के लिए गया और पूजा ने मुझे उनसे मिलाया। उन्होंने कहा- उदिता ये मोहित हैं। ये निर्देशक बनना चाहते हैं और तुमसे शादी करना चाहते हैं। ये बहुत ही शर्मनाक था.. लेकिन मुझे लगता है हमारी लव स्टोरी यहीं से शुरू हुई।’





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *