जैसे ही गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचा जुबीन गर्ग का पार्थिव देह, फफक-फफक कर रोया स्टाफ, देखकर नम हो जाएंगी आंखें


zubeen garg- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ZUBEEN.GARG
जुबीन गर्ग के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़।

पॉपुलर सिंगर जुबीन गर्ग का पार्थिव देह आज सुबह असम के गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचा, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इन वीडियोज को देखने पर साफ पता चल रहा है कि सिंगर कितने लोकप्रिय थे। उनके अंतिम दर्शन के लिए गुवाहाटी की सड़कें भीड़ से भर गईं। अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दिवंगत गायक ज़ुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर गुवाहाटी हवाई अड्डे पर आते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में हवाई अड्डे के कर्मचारी गायक के पार्थिव शरीर को वापस लाने वाली फ्लाइट की ओर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। गुवाहाटी प्लस द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में, हवाई अड्डे के कर्मचारी गायक की आखिरी तस्वीर लेने के लिए अपने कैमरे के साथ दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, और उनकी आंखों से आंसू भी बह रहे हैं। 

जुबीन का पार्थिव शरीर भोगेश्वर स्टेडियम में रखा गया है

रविवार को हजारों की संख्या में प्रशंसक जुबीन गर्ग के अंतिम दर्शन के लिए गुवाहाटी के सरुसजाई स्थित अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एकत्रित हुए, जहां सिंगर के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गया है। वहीं, असम के मंत्री रनोज पेगू ने उनके अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि असम सरकार जुबिन के अंतिम संस्कार के लिए गुवाहाटी और उसके आसपास उपयुक्त स्थान की तलाश कर रही है, लेकिन अंतिम निर्णय उनके परिवार को ही लेना होगा। रनोज पेगू ने कहा कि स्थान की तलाश करते समय इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि जुबिन गर्ग का स्मारक भी उसी स्थान पर बनाया जाएगा। जुबिन का शुक्रवार को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के समय निधन हो गया था।

पूरी रात जुबीन के गाने गाए गए

जुबीन गर्ग के निधन की खबर आते ही उनके फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। शनिवार को सिंगर की तस्वीरें (कटआउट) थामे फैंस ने गायक के प्रसिद्ध गाने गाकर पूरी रात गमगीन बना दी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, भीड़ बढ़ती गई और असम के विभिन्न हिस्सों से लोग बड़ी संख्या में जुबीन को श्रद्धांजलि देने के लिए आने लगे।

कहां होगा जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार?

दूसरी ओर, जुबीन के अंतिम संस्कार के लिए गुवाहाटी के बाहरी इलाके सोनापुर में एक स्थल का निरीक्षण किया गया है। रनोज पेगु ने मीडिया को बताया, ‘अंतिम संस्कार सोनापुर में किया जा सकता है। हमारे पास अन्य विकल्प भी हैं। अधिकारी अन्य स्थलों का भी निरीक्षण कर रहे हैं और गर्ग के परिवार के सामने सभी विकल्प रखे जाएंगे।’

परिवार के सामने रखेंगे विकल्प

उन्होंने आगे कहा, ‘हम उनके परिवार के सामने विकल्प रखेंगे और वे अंतिम निर्णय लेंगे। परिवार द्वारा निर्णय लिए जाने के बाद, आज शाम कैबिनेट की बैठक के बाद अंतिम स्थान की घोषणा की जाएगी।’ यह भी मांग की गई कि ज़ुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार जोरहाट में किया जाए, जहां उन्होंने अपने जीवन के प्रारंभिक वर्ष बिताए थे। हालांकि, परिवार के करीबी सूत्रों ने कहा कि गुवाहाटी या उसके उपनगर अच्छे विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि गर्ग के 80 वर्षीय पिता जोरहाट नहीं जा पाएंगे, जो 300 किलोमीटर से अधिक दूर है।

ये भी पढ़ेंः

जुबीन गर्ग की मौत के बाद सामने आया पत्नी का वीडियो, रोती-बिलखती दिखीं गरिमा सैकिया, मैनेजर को लेकर कही ये बात

जुबिन गर्ग की अंतिम यात्रा में उमड़ा लोगों का हुजूम, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *