दिल्ली: नवरात्रि के दौरान नॉनवेज दुकानें बंद कराने की मांग, जंगपुरा MLA ने CM को लिखी चिट्ठी, पार्षद दुकानदारों से करेंगे अपील


Rekha gupta - India TV Hindi
Image Source : PTI
दिल्ली सीएम गुप्ता

नवरात्रि के दौरान दिल्ली में नॉनवेज की दुकानों को बंद रखने की मांग की जा रही है। इसके लिए जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक तरविंदर सिंह मरवा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को चिट्ठी लिखी है। वहीं, पार्षद रामकिशोर शर्मा शकूरपुर में 22 सितंबर से दो अक्टूबर तक कच्ची और पक्की नानवेज की दुकानों को बंद रखने की अपील दुकानदारों से करेंगे। इसके अलावा शकूरबस्ती से विधायक करनैल सिंह, डॉमिनोज, केएफसी और मैकडोनाल्ड के क्षेत्रीय मैनेजर को पत्र लिखकर सभी आउटलेट्स पर नॉनवेज की सेल न करने की मांग की है।

रामकिशोर शर्मा की अपील

दिल्ली नगर निगम शाहदरा साउथ जोन के अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “नमस्कार साथियों, सभी सनातनी प्रेमी भाइयों-बहनों, सनातन सम्मान रक्षा समिति द्वारा रविवार 21 सितंबर 2025 शाम 4:00 मेट्रो पिलर नंबर 51 विकास मार्ग के शकरपुर बाजार के प्रवेश द्वार से सभी सनातनी प्रेमी बंधु कच्चे मीत पक्के मीट में अंडे विक्रेताओं से सोमवार 22 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक अपनी दुकान बंद रखने की अपील करने के लिए एकत्रित होंगे। मेरा आप सभी सनातनी प्रेमी बंधुओ से निवेदन है अधिक से अधिक संख्या में एकत्र होकर हम अपने शकरपुर में नवरात्रों में मीट की दुकान बंद करने की अपील करें।”

विधायक का पत्र

जंगपुरा विधानसभा से विधायक तरविंदर सिंह मरवाह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखे गए पत्र में दिल्ली में मीट की दुकानों को बंद करने की अपील की है। उन्होंने लिखा, “महोदय, सविनय यह निवेदन यह कि आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व (22/9 से 1/10) तक शीघ्र ही आरंभ होने जा रहे है। यह पर्व हमारे सनातन धर्म और संस्कृति में अत्यंत पावन एवं श्रद्धा से मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में लाखों श्रद्धालु, उपवास रखते है और मां दुर्गा की साधना करते हैं। इस पावन अवसर पर दिल्ली वासियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मेरा निवेदन है कि पूरे दिल्ली प्रदेश में नवरात्रि के दौरान सभी मीट व मांसाहारी वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया जाए। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि नवरात्रि के नौ दिनों में मीट की दुकानों को बंद रखने का आदेश देने की कृपा करें। आपकी सकरात्मक पहल से दिल्लीवासी अत्यंत आभारी होंगे।”

यह भी पढ़ें-

रिटायर्ड बैंकर से 23 करोड़ रुपये की बड़ी ठगी, ठगों ने एक महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट

22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक दिल्ली की इन जगहों पर रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये ट्रैफिक एडवाइजरी

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *