
शुभमन गिल
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम 172 रन के टारगेट का पीछा कर रही है। टीम इंडिया को इस मैच में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दिलाई है। भारतीय पारी के तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर शुभमन गिल ने शाहीन अफरीदी के साथ कुछ ऐसा किया जिसे देख फैंस को फैंस को आमिर सोहैल और वेंकटेश प्रसाद की याद आ गई।
दरअसल भारतीय पारी के ओवर की आखिरी गेंद पर शानदार चौका लगाया। उस गेंद पर शॉट लगाने के बाद शुभमन गिल ने मानो शाहीन अफरीदी की बेइज्जती कर दी। उस गेंद पर शॉट लगाने के बाद शुभमन गिल ने शाहीन से इशारों ही इशारों में कहा ‘जा गेंद उठाकर ला’। गिल के इस इशारे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि ऐसी ही कुछ घटना 1998 में पाकिस्तान के आमिर सोहैल और भारत के वेंकटेश प्रसाद के बीच हुई थी।
यहां देखें शुभमन गिल और शाहीन अफरीदी का वीडियो
शुभमन और अभिषेक ने भारत को दिलाई तूफानी शुरुआत
शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 8.4 ओवर में 100 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 101 रन है। भारत की तरफ से यहां अभिषेक शर्मा अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं शुभमन 44 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। भारत को अब जीत के लिए 66 गेंदों में 70 रन की जरूरत है।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 171 रन
मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 172 रन का टारगेट रखा। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने अर्धशतकीय पारी खेली, वह 45 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा फखर जमां और मोहम्मद नवाज ने 21-21 रन बनाए। कप्तान सलमान आगा 17 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने अंत में 8 गेंदों में 20 रन बनाए। भारत की गेंदबाजी की बात करें तो वहां जसप्रीत बुमराह काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 45 रन दिए और उन्हें इस मैच में एक भी विकेट नहीं मिला। ऑलराउंडर शिवम दुबे ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए। कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला।
यह भी पढ़ें
IND vs PAK Cricket Score Live
VIDEO: पहले मनाया विवदित जश्न, फिर छूटा हाथ से बल्ला, साहिबजादा फरहान के साथ ये क्या हुआ
