Image Source : Instagram@kareenakapoorkhan
करीना कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर फैन्स समेत तमाम फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी है। कपूर खानदान में जन्मी ये हीरोइन 3 दशक से फिल्मी दुनिया पर राज कर रही है और अपनी दम पर 100 करोड़ी फिल्म देने की भी दम रखती है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि करीना कपूर का नाम रूस से महान लेखक लियो टॉलस्टॉय के नोवेल अन्ना करीनीना से इंस्पायर है। इतना ही नहीं करीना की मां ने पहले यही करीना का नाम रखा था लेकिन बाद में उसे हल्का बदलकर करीना कर दिया। करीना अब तक 75 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं और करीब 10 से ज्यादा ऐसी फिल्में रिजेक्ट कर चुकी हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है। जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं करीना कपूर की करियर और जिंदगी की कहानी। (फोटो साभार-Instagram@kareenakapoorkhan)
Image Source : Instagram@kareenakapoorkhan
करीना कपूर ने जन्म आज ही के दिन 1980 में कपूर खानदान में हुआ था। करीना के पिता रणधीर कपूर भी बॉलीवुड एक्टर थे और पूरा खानदान फिल्मी दुनिया में काम कर करता था। करीना के परिवार में फिल्मी सितारों की कमी नहीं थी और इसी माहौल में बचपन बीता। करीना भी बड़े होकर हीरोइन बनना चाहती थीं और महज 15 साल की उम्र में ही करियर शुरू कर दिया था। (फोटो साभार-Instagram@kareenakapoorkhan)
Image Source : Instagram@kareenakapoorkhan
साल 2000 में करीना जब 15 साल की हुई तो उनकी पहली फिल्म रिफ्यूजी रिलीज हुई थी। फिल्म में करीना के साथ अभिषेक बच्च हीरो थे और ये फिल्म कोई खास नहीं चली। लेकिन करीना ने हार नहीं मानी और लगी रहीं। इसके अगले ही साल 2001 में करीना की फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ रिलीज हुई थी और इसमें हीरो थे तुषार कपूर। दोनों की ये फिल्म हिट रही और दोनों ही स्टारकिड स्टार बन गए। (फोटो साभार-Instagram@kareenakapoorkhan)
Image Source : Instagram@kareenakapoorkhan
इसके बाद करीना कपूर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार फिल्में करती रहीं। करीना ने ‘यादें’, ‘अशोका’, ‘अजनबी’ जैसी फिल्मों में काम किया और साल 2001 में ही फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। करीना ने बॉलीवुड की टॉप हीरोइन बनीं और आज तक बड़े पर्दे पर छाई रहती हैं। (फोटो साभार-Instagram@kareenakapoorkhan)
Image Source : Instagram@kareenakapoorkhan
बीते साल करीना कपूर सिंघम अगेन में नजर आई थीं। इससे पहले फिल्म क्रू जिसने 100 करोड़ रुपये कमाए थे में भी करीना ने लीड रोल किया था। हालांकि इस फिल्म में करीना के साथ तब्बू और कृति सैनन भी लीड रोल में थीं। लेकिन बिना किसी बड़े स्टार हीरो के भी ये फिल्म अपनी कहानी की दम पर हिट रही थी। (फोटो साभार-Instagram@kareenakapoorkhan)
Image Source : Instagram@kareenakapoorkhan
करीना ने अपने करियर में कई फिल्में की हैं और ओमकारा, 3 ईडियट्स, जब वी मैट के साथ रॉवन जैसी कहानियों में हमेशा याद की जाएंगी। लेकिन करीना ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में भी रिजेक्ट कीं जो पहले उन्हें ऑफर की गईं लेकिन किन्ही कारणों की वजह से ये फिल्में दूसरी हीरोइन्स को मिलीं और उनकी किस्मत चमक गई। इन फिल्मों में से कल हो न हो, हम दिल दे चुके सनम, कहो न प्यार है, राम लीला, क्वीन और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। (फोटो साभार-Instagram@kareenakapoorkhan)
