
महिला उप निरीक्षक और शिकायतकर्ता के बीच तीखी बहस
मुंबई: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें मुंबई पुलिस की एक महिला उप निरीक्षक (PSI) और एक शिकायतकर्ता के बीच तीखी बहस हो रही है। वीडियो में बहस के दौरान पुलिस उप निरीक्षक दुर्गा खर्डे अपना नेमप्लेट बैज निकालकर शिकायतकर्ता की ओर फेंकती हुई नजर आ रही हैं। यह घटना मुंबई के एक पुलिस स्टेशन की बताई जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
मुंबई पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वीडियो बनाने वाले लोग खुद एक मामले में आरोपी हैं। जब पुलिस उनके खिलाफ केस दर्ज कर रही थी, तब उन्होंने पुलिस स्टेशन के भीतर वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। इसी दौरान, PSI दुर्गा खर्डे और केस में शामिल लोगों के बीच यह तीखी बहस हुई।
इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस की गिरगांव एसीपी डिवीजन ने जांच शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वीडियो और घटना की पूरी जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मंदिर में पुजारी ने की आत्महत्या
एक अन्य खबर में, मुंबई के एक उपनगरीय इलाके में 52 वर्षीय एक पुजारी ने मंदिर के भीतर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि एक युवती ने उस पर कुछ घंटे पहले ही यौन संबंध बनाने की अनुचित मांग करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद यह घटना हुई। अधिकारी ने बताया कि कांदिवली इलाके में स्थित मंदिर के पंखे से पुजारी का शव लटका हुआ मिला।
ये भी पढ़ें-
आज से GST कटौती की दरें लागू, बीजेपी नेता बोले- “पीएम मोदी ने खत्म किया सिरदर्द”, किसने क्या कहा?
