वो हिट गाना, जिसमें 10 बार बदली हीरोइन की कॉस्ट्यूम, लेकिन हीरो को नहीं नसीब हुआ दूसरा कपड़ा


Raveena Tandon- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM JIO HOTSTAR
रवीना टंडन।

भारतीय फिल्मों में गानों का हमेशा से ही महत्व रहा है। कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि फिल्मों से ज्यादा इनके गानों को पसंद किया गया और इन्हीं गानों ने फिल्मों को हिट बनाया। फिर चाहे वो आशिकी रही हो, ताल या फिर देवदास। इन फिल्मों के साथ-साथ इनके गानों को भी खूब पसंद किया गया। 1996 में भी एक ऐसी ही फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका एक गाना आज भी आए दिन रील वर्ल्ड में ट्रेंड होता रहता है। हम बात कर रहे हैं 1996 में रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर ‘रक्षक’ की, जिसमें सुनील शेट्टी, सोनाली बेंद्रे, करिश्मा कपूर जैसे कलाकार थे। इस फिल्म का एक गाना आज भी खूब पसंद किया जाता है।

हिट है रक्षक फिल्म का ये गाना

यहां रक्षक फिल्म के जिस गाने की बात हो रही है, वो कोई और नहीं ‘लड़की शहर की लड़की’ है, जिसे सुनील शेट्टी और रवीना टंडन पर फिल्माया गया था। इस गाने को अभिजीत और चंदना दीक्षित ने अपनी आवाज दी है और इसे आज भी खूब सुना जाता है। खास बात तो ये है कि इस पूरे गाने में जहां रवीना के कॉस्ट्यूम 10 बार बदले गए, वहीं सुनील शेट्टी ने एक ही आउटफिट में पूरा गाना शूट कर लिया। रवीना हर फ्रेम में नए स्टाइलिश ड्रेस में नजर आती हैं और सुनील एक ही व्हाइट सूट में।

खानदानी शफाखाना में रीमिक्स

इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सालों बाद इस गाने का रीमिक्स वर्जन दर्शकों के सामने पेश किया गया। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ के लिए ‘शहर की लड़की’ को फिर बनाया गया और इस बार इसे तुलसी कुमार और बादशाह ने आवाज दी। इस गाने को डायना पेंटी, बादशाह, रवीना टंडन और सुनील शेट्टी पर फिल्माया गया है।

रक्षक फिल्म की कहानी

सुनली शेट्टी, सोनाली बेंद्रे और करिश्मा कपूर स्टारर ‘रक्षक’ की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एसीपी राज सिन्हा (सुनील शेट्टी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां के साथ गांव घूमने जाता है। यहां उसीक मुलाकात अपने दोस्त रघु और उसकी प्रेमिका सुमन से होती है, जो शादी कर लेते हैं। राज की मां रघु को भी अपने बेटे जैसा मानती है और मुसीबत के समय में उसकी आर्थिक मदद भी करती है। राज अपने परिवार के साथ शहर लौट आता है, जबकि रघु अपने कर्ज से छुटकारा पाने के लिए नकली नोट छापने लगता है और सरगना बन जाता है।

दोस्त निकला अपराधी

दूसरी तरफ राज एक आईपीएस अधिकारी बन जाता है और उसे नकली नोट छापने और चलाने वाले अपराधी को पकड़ने का काम सौंपा जाता है। लेकिन जब उसे पता चलता है कि अपराधी उसका बचपन का दोस्त है, तो उसे गहरा सदमा लगता है। इसके बाद रक्षक में क्या-क्या होता है, उसके लिए आप ये फिल्म देख सकते हैं जो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी उपलब्ध है।

ये भी पढ़ेंः

58 साल का सुपरस्टार, जिसने कभी मिस नहीं किया सनराइज, पिता की दी सीख आज तक करते हैं फॉलो

‘अपना करियर खुद बर्बाद कर दिया’, विनोद खन्ना के बेटे संग किया डेब्यू, ब्लॉकबस्टर देकर गायब हुई एक्ट्रेस, अब…

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *