नाभि में तेल लगाकर मसाज करने से स्किन को मिलते हैं कई गजब के फायदे, जानें किस ऑइल का करें इस्तेमाल?


नाभि में तेल लगाने के फायदे- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
नाभि में तेल लगाने के फायदे

आयुर्वेद में किसी बीमारी का इलाज करना होता है तो उसके लिए नाभि में तेल या घी लगाने वाले घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है नाभि में तेल लगाना स्किन की कई समस्याओं को कम कर सकता है। दरअसल, नाभि के जरिए तेल आपके सेल्स से होते हुए स्किन तक पहुंचता है और फिर स्किन की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। तो, आइए जानते हैं नाभि में कौन सा तेल लगाएं और इसे लगाने से आपकी सुंदरता पर क्या फर्क पड़ता है।

नाभि में तेल लगाने के फायदे

  • एजिंग कम करने में मददगार: सुंदरता बढ़ाने के लिए नाभि में तेल लगाना एंजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। ये झुर्रियों को कम करता है और फाइन लाइन्स में कमी लाता है। इससे स्किन की टोनिंग बेहतर होती है। इसके अलावा ये चेहरे की चमक लौटाने में मददगार है और एजिंग से बचाता है।

  • इंफेक्शन कम करता है: नाभि में तेल लगाना इंफेक्शन के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। ये त्वचा में होने वाले संक्रमण में कमी लाता है और बैक्टीरियल व फंगल इंफेक्शन से बचाता है। इसके अलावा ये ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है जिससे स्किन की टोनिंग होती है और इसका टैक्सचर बेहतर होता है। तो, इसलिए सुंदरता बढ़ाने के लिए नाभि में तेल लगाएं।

  • स्किन को मिलता है नेचुरल निखार: आयुर्वेद के अनुसार, नाभि में तेल लगाने से त्वचा को पोषण और नमी मिलती है, जिससे उसका रूखापन दूर होता है और त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है। तेल में मौजूद आवश्यक फैटी एसिड, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं। 

नाभि में करें इस तेल का इस्तेमाल?

नीम के तेल में नारियल का तेल मिलाएं। फिर इसे नाभि में लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। रोजाना रात में सोने से पहले ये काम करें। ये एक्ने को कम करने में मददगार है और स्किन को साफ करता है। ये चेहरे पर जिद्दी लाल धब्बों से छुटकारा पाने में मदद करता है। ये ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है और चेहरे की चमक बढ़ाता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *