बेटे अकाय को घुमाने निकले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, तस्वीरें देख फैंस बोले- ड्यूटी पर मम्मी-पापा


Anushka sharma virat kohli- India TV Hindi
Image Source : @TREND_VKOHLI/X
अकाय के साछ विराट और अनुष्का।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली लोगों के फेवरेट कपल हैं। ये जब भी साथ नजर आते हैं लोग इन्हें निहारते रह जाते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों लंदन में अपने परिवार के साथ सुकून भरे पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का ज्यादा वक्त अपने बच्चों को साथ ही बीत रहा है। हाल ही में उन्हें उनके छोटे बेटे अकाय को स्ट्रॉलर में घुमाते हुए देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस प्यारे पारिवारिक पल को देखकर फैंस भी काफी खुश हुए और कपल की इस आउटिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं।

लंदन की सड़कों पर दिखा कपल

तस्वीरों में अनुष्का शर्मा मैरून रंग की लेगिंग्स, मैचिंग स्वेटशर्ट, सफेद स्नीकर्स और एक टोपी में आरामदायक लुक में दिख रही हैं। वे अपने बेटे अकाय को स्ट्रॉलर में धकेलती हुई नजर आईं। विराट कोहली भी उनके साथ चल रहे थे, जिन्होंने भूरे रंग की स्वेटशर्ट, हल्के नीले रंग की जींस, सफेद स्नीकर्स और एक बीनी पहनी हुई थी। वे दोनों लंदन की रंगीन सड़कों पर आराम से टहलते दिखे। वहीं अकाय स्ट्रॉलर में आराम से बैठे थे, लेकिन अनुष्का और विराट ने उनकी निजता का पूरा ख्याल रखते हुए उनका चेहरा कैमरों से दूर रखा था।

यहां देखें पोस्ट

तस्वीरें देख लोगों का रिएक्शन

फैंस को अकाय की यह दुर्लभ झलक देखकर खुशी हुई क्योंकि विराट और अनुष्का हमेशा से अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर काफी सावधानी बरतते आए हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस खूबसूरत परिवार की एक साथ बिताए गए इन खास पलों को देखकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘विराट और अनुष्का को लंबे समय बाद एक साथ देखकर अच्छा लगा’ तो किसी ने कमेंट किया, ‘यह जोड़ी लंदन में एक साथ दिखी, हमेशा किंग और क्वीन की तरह।’ कई लोगों ने अकाय की मासूमियत की भी प्रशंसा की और एक ने लिखा, ‘प्यारा अकाय,’ जबकि दूसरे ने लिखा, ‘फैमिली मैन।’ एक यूजर ने यह भी कहा कि भारतीय पपराजी अकाय की निजता का सम्मान करें क्योंकि वह अभी बहुत छोटा है। एक शख्स ने लिखा, ‘ड्यूटी पर मम्मी-पापा।’

कैसे शुरू हुई अनुष्का और विराट की प्रेम कहानी

अनुष्का और विराट की प्रेम कहानी 2013 में शुरू हुई थी, जब वे एक विज्ञापन के सेट पर मिले थे। चार साल तक डेटिंग करने के बाद, उन्होंने दिसंबर 2017 में इटली में शादी कर ली। जनवरी 2021 में उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ और 15 फरवरी 2024 को उनका दूसरा बच्चा, बेटा अकाय, जन्मा। अटकलें लगाई जा रही हैं कि अकाय के जन्म के बाद से यह परिवार लंदन में रह रहा है, हालांकि इस बारे में उन्होंने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। बावजूद इसके, उनके परिवार के साथ यह खूबसूरत पल फैंस के लिए एक बड़ी खुशी का मौका साबित हुआ है।

ये भी पढ़ें: आखिरकार मिल गई खुशखबरी! कैटरीना कैफ-विक्की कौशल जल्द बनेंगे मम्मी-पापा, पोस्ट की बेबी बंप वाली क्यूट फोटो

AI से बनाया गया अक्षय कुमार का फर्जी वीडियो, तिलमिला उठे एक्टर, पोस्ट कर बोले- मैं साफ करना चाहता हूं… 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *