मध्य प्रदेश: तीन युवतियों से एक साथ प्यार, हवस का बनाया शिकार, वीडियो बना करता रहा ब्लैकमेल, फिर…


एक साथ तीन युवतियों से प्यार- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
एक साथ तीन युवतियों से प्यार

मध्य प्रदेश के धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आकाश मकवाना नामक एक युवक ने तीन युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसाया और एक ही समय में तीनों से प्यार की पींगें बढ़ाता रहा। तीनों को अलग-अलग समय और स्थान पर अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। लेकिन उसके इस प्यार और धोखे का भांडा फूट गया। पूरे मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गुजरात के मोरवी से उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी आकाश ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए तीनों के प्यार के खास पलों को, युवतियों के अश्लील वीडियो बनाये और उन्हें ब्लैकमेल करने लगा। उसने ये सारे अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। उसके बाद डर और दहशत में आई पीड़िताओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और फिर आकाश को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार, कही ये बात

शिकायत के बाद टांडा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी आकाश पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया ओर तकनीकी सुरागों से पुलिस ने उसे गुजरात के मोरबी से गिरफ्तार कर लिया। विजय डावर, ASP धार ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। युवक को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है और फिर से ये सवाल खड़ा किया है कि डिजिटल दौर में युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कितनी सख्ती जरूरी है।

(धार से एकता शर्मा की रिपोर्ट)

Latest Crime News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *