‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’को लेकर उठा नया विवाद, शाहरुख खान पर समीर वानखेड़े ने लगाए आरोप, मुकदमा दर्ज


shah rukh khan - India TV Hindi
Image Source : @SRK/INSTA
शाहरुख खान।

आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने दिल्ली उच्च न्यायालय में अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान के स्वामित्व वाली रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और अन्य के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इसमें उन्होंने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’वेस सीरीज के खिलाफ स्थायी और अनिवार्य निषेधाज्ञा, घोषणा और आर्थिक हर्जाने की मांग की है।

लगाए गंभीर आरोप

मुकदमे में आरोप है कि यह सीरीज, रेड चिलीज़ द्वारा निर्मित और नेटफ्लिक्स द्वारा प्रसारित की गई है। साथ ही कहा गया कि ये समीर वानखेड़े की छवि को झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक तरीके से प्रस्तुत करती है। इस शो में नशीली दवाओं के खिलाफ कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भ्रामक और नकारात्मक रूप में दिखाया गया है, जिससे जनता का कानून व्यवस्था पर से विश्वास कमजोर होता है।

क्या है समीर वानखेड़े का दावा

विशेष रूप से मुकदमे में बताया गया है कि इस सीरीज की अवधारणा और क्रियान्वयन जानबूझकर समीर वानखेड़े की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है, जबकि समीर वानखेड़े और अभिनेता आर्यन खान से जुड़ा मामला बॉम्बे उच्च न्यायालय और एनडीपीएस विशेष न्यायालय, मुंबई के समक्ष लंबित है। मुकदमे में यह भी उल्लेख किया गया है कि सीरीज में एक पात्र ने “सत्यमेव जयते” के नारे के बाद अश्लील इशारा किया है, जिसमें बीच वाली उंगली दिखाई गई है। ह कृत्य राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम 1971 का गंभीर उल्लंघन है, जिसके लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

इसके अतिरिक्त इस सीरीज के कंटेंट को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (IPC) के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करती है क्योंकि यह अश्लीलता और आपत्तिजनक सामग्री के माध्यम से राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। मुकदमे में यह भी मांग की गई है कि इस मामले के संबंध में टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल को ₹2 करोड़ का दान दिया जाए, जो कैंसर रोगियों के इलाज के लिए काम करता है।

ये भी पढ़ें: एक तरफ चल रही थी बुमराह की धुआंधार बॉलिंग, दूसरी ओर बीवी के सामने राघव जुयाल ने की ऐसी फनी बात, बॉबी की छूटी हंसी

रिकॉर्ड ब्रेकिंग ओपनिंग से छप्पड़फाड़ कमाई करेंगे OG स्टार, 250 करोड़ी बजट का 60% निकालेगी फिल्म

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *