YouTube में आया जबरदस्त AI फीचर, अब बच्चे गलती से भी नहीं देख पाएंगे एडल्ट कंटेंट


YouTube- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH
यूट्यूब

YouTube ने अपने एज एस्टिमेशन टूल में नया AI फीचर जोड़ा है, जो बच्चों के अकाउंट की पहचान कर लेगा। यह एआई टूल 18 साल से कम उम्र वाले यूट्यूब अकाउंट की आसानी से पहचान कर सकेगा। अगर, किसी की उम्र 18 साल से कम है तो उसे एडल्ट कंटेंट सजेस्ट नहीं करेगा। गूगल ने इस तरह के माइनर अकाउंट के लिए कई प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। एआई टूल अकाउंट की एक्टिविटी के आधार पर यह पता लगा सकेगा कि अकाउंट कोई बच्चा इस्तेमाल कर रहा है या फिर किसी व्यस्क द्वारा इसे यूज किया जा रहा है।

कई यूजर्स ने किया रिपोर्ट

9To5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, कई Reddit यूजर्स ने यूट्यूब अकाउंट में आए इस फीचर को लेकर पोस्ट किया है। माइनर अकाउंट वाले यूजर्स को एक पॉप-ऑप बॉक्स मिला है, जिसमें बताया गया है कि अकाउंट की सेटिंग्स में बदलाव किया गया है। पॉप-अप मैसेज में यह जानकारी शेयर की गई है कि उम्र सत्यापित नहीं हो पाई है। मैसेज में बताया गया है कि एआई टूल अकाउंट यूजर के उम्र को वेरिफाई करने में समर्थ नहीं है।

इससे पहले भी YouTube ने यह जानकारी शेयर की थी कि इस तरह की टेक्नोलॉजी को इंप्लिमेंट किया जाएगा, जो माइनर यानी बच्चों के अकाउंट की पहचान करेगी। आम तौर पर यूट्यूब पर कई माइनर गलत उम्र का इस्तेमाल करके अकाउंट क्रिएट करते हैं। ऐसे में उनके यूट्यूब पर व्यस्क को दिखाए जाने वाले कंटेंट भी दिखने लगते हैं। इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए यूट्यूब ने एआई का सहारा लिया है और उसका यह नया एडवांस टूल अकाउंट की एक्टिविटी के आधार पर माइनर और एडल्ट अकाउंट की पहचान कर लेता है। 

AI टूल ने बदली सेटिंग्स?

एआई टूल को अगर लगता है कि कोई अकाउंट माइनर द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है तो वो उसकी सेटिंग्स में बदलाव करके उसे माइनर अकाउंट में कन्वर्ट कर देता है। हालांकि, अगर किसी एडल्ट यूजर के अकाउंट को माइनर अकाउंट में बदल दिया गया है, तो वो अपनी एज वेरिफाई करके अकाउंट को फिर से एडल्ट अकाउंट में कन्वर्ट कर सकते हैं।

ऐसे में यूजर्स को अपनी उम्र का सत्यापन करने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट या फिर अन्य दस्तावेज को अपलोड करना होगा। एआई पावर्ड टूल के जरिए यूजर्स की एक्टिविटी डेटा, वीडियो सर्च, देखे गए वीडियो के पैटर्न और अकाउंट क्रिएशन की एज आदि की जांच करके यह पता लगाया जाता है कि अकाउंट किसी माइनर द्वारा यूज किया जा रहा है या नहीं?

YouTube ने क्या कहा?

यूजर्स द्वारा पोस्ट किए स्क्रीनशॉट पर फिलहाल YouTube की तरफ से कहा गया है कि गलती से कई एडल्ट अकाउंट्स को माइनर में बदला गया है। ऐसे यूजर्स गवर्मेंट आईडी, सेल्फी, क्रेडिट कार्ड डिटेल्स आदि अपलोड करके अपने अकाउंट को फिर से एडल्ट स्टैंडर्ड अकाउंट में कन्वर्ट कर सकते हैं। अगर, कोई यूजर अपने अकाउंट में एज को वेरिफाई करने में नाकाम रहते हैं तो उनके अकाउंट को चाइल्ड या माइनर अकाउंट की तरह ही ट्रीट किया जाएगा। उनके अकाउंट पर एडल्ट कंटेंट को रिस्ट्रिक्ट कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें –

Qualcomm ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे तेज मोबाइल प्रोसेसर, रॉकेट की स्पीड में होंगे सारे काम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *