न शाहरुख खान, न आलिया भट्ट, 231 मिलियन डॉलर के साथ इस सेलिब्रिटी की है सबसे तगड़ी ब्रैंड वैल्यू, देखें पूरी लिस्ट


Alia bhatt shah rukh khan- India TV Hindi
Image Source : ALIAABHATT, SRK/INSTAGRAM
आलिया भट्ट और शाहरुख खान।

भारतीय सितारे फिल्मों में अलावा जमकर ब्रैंड शूट्स करते हैं और इसकी वजह से इनकी तगड़ी ब्रैंड वैल्यू होती है। अक्सर देखा जाता है कि फिल्मी सितारे ही ब्रैंड वैल्यू में सबसे आगे रहते हैं, लेकिन बीते कुछ सालों से ऐसा नहीं हुआ है। इस बार भी ठीक ऐसा ही देखने को मिला है। भारत के सबसे शक्तिशाली सेलिब्रिटी ब्रांड की रैंकिंग में इस बार शीर्ष स्थान बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और रणवीर सिंह के नाम नहीं है। यह खिताब किसी ऐसे व्यक्ति को मिला है जो बॉलीवुड से नहीं है और जिनकी ब्रांड वैल्यू 23.11 करोड़ डॉलर आंकी गई है। ये सेलिब्रिटी कौन है, ये बताने के साथ ही हम आपको लिस्ट में शामिल बाकी सेलिब्रिटी के नाम भी बताते हैं।

रैंकिंग जारी

गुरुवार को क्रॉल, एक स्वतंत्र वैश्विक वित्तीय और जोखिम सलाहकार कंपनी ने भारत के सबसे शक्तिशाली सेलिब्रिटी ब्रांडों की रैंकिंग जारी की। यह रैंकिंग उन कलाकारों की ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो और सोशल मीडिया पर उनकी उपस्थिति के आधार पर तैयार की गई है। इस साल क्रिकेटर विराट कोहली ने शाहरुख खान और रणवीर सिंह को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 23.11 करोड़ डॉलर है। वह लगातार तीसरे साल भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी ब्रांड बने हुए हैं। इंस्टाग्राम पर विराट कोहली सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले भारतीय हैं, जिनकी संख्या 27.3 करोड़ से अधिक है। वह अपनी खेल प्रतिभा के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया प्रभाव के कारण इस मुकाम पर हैं।

यहां देखें पोस्ट

रणवीर सिंह और शाहरुख खान की स्थिति

रणवीर सिंह 17.07 करोड़ डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, हालांकि उनकी ब्रांड वैल्यू पिछले साल की तुलना में थोड़ी घट गई है। वहीं शाहरुख खान ने अपनी हाल की सफल फिल्मों की वजह से अपनी ब्रांड वैल्यू में करीब 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है और वे तीसरे स्थान पर हैं, जिनकी ब्रांड वैल्यू 14.57 करोड़ डॉलर है।

अन्य शीर्ष सितारे

आलिया भट्ट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही हैं और 11.64 करोड़ डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ चौथे स्थान पर हैं। क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर इस बार बड़े उछाल के साथ पांचवें स्थान पर पहुंचे हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 11.22 करोड़ डॉलर है, जो हालिया नए विज्ञापन सौदों की वजह से बढ़ी है। अक्षय कुमार 10.8 करोड़ डॉलर के साथ छठे स्थान पर हैं। दीपिका पादुकोण और एम.एस धोनी संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं, दोनों की ब्रांड वैल्यू 10.29 करोड़ डॉलर के आसपास है। ऋतिक रोशन नौवें और अमिताभ बच्चन दसवें स्थान पर हैं। सलमान खान इस बार 16वें स्थान पर हैं, जिनकी ब्रांड वैल्यू 5.7 करोड़ डॉलर है।

कुल ब्रांड मूल्य में वृद्धि

कुल मिलाकर भारत की शीर्ष 25 हस्तियों की ब्रांड वैल्यू 2024 में 2 बिलियन डॉलर के करीब पहुंच गई है। यह पिछले साल की तुलना में लगभग 8.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इस सूची में न केवल बॉलीवुड के कलाकार शामिल हैं बल्कि खेल जगत के सितारे भी प्रमुखता से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, जो दर्शाता है कि भारत में सेलिब्रिटी ब्रांड्स की लोकप्रियता और प्रभाव दोनों लगातार बढ़ रहे हैं।

यहां देखें पूरी लिस्ट





























सेलिब्रिटी 2024 ब्रैंड रैंक ब्रैंड वैल्यू  (USD मिलियन) 2023 ब्रैंड रैंक
विराट कोहली 1 231.1 1
रणवीर सिंह 2 170.7 2
शाहरुख खान 3 145.7 3
आलिया भट्ट 4 116.4 5
सचिन तेंदुलकर 5 112.2 8
अक्षय कुमार 6 108.0 4
दीपिका पादुकोण 7 102.9 6
महेंद्र सिंह धोनी 7 102.9 7
ऋतिक रोशन 9 92.2 11
अमिताभ बच्चन 10 83.7 9
करीना कपूर 11 79.5 15
रणबीर कपूर 12 70.3 13
कियारा आडवाणी 13 68.0 12
कार्तिक आर्यन 14 61.5 17
रश्मिका मंदाना 15 58.9 20
सलमान खान 16 57.0 10
अनुष्का शर्मा 17 48.4 14
रोहित शर्मा 17 48.4 18
कृति सेनन 19 44.8 27
हार्दिक पांड्या 20 43.1 19
तमन्ना भाटिया 21 40.4 28
जसप्रीत बूमरह 22 38.1 41
अयुष्मान 23 36.1 16
अल्लू अर्जुन 24 35.5 22
अनन्या पांडे 25 35.2 46

ये भी पढ़ें: सिर्फ 2 साल की है सुपरस्टार की लाडली, लेकिन अभी से जीती है लग्जरी लाइफ, पास है खुद की वैनिटी वैन

रिकॉर्ड ब्रेकिंग ओपनिंग से छप्पड़फाड़ कमाई करेंगे OG स्टार, 250 करोड़ी बजट का 60% निकालेगी फिल्म

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *