तमिलनाडु: करूर भगदड़ में मृत लोगों के शव देखकर फूट-फूटकर रोए शिक्षा मंत्री, सामने आया VIDEO


Karur stampede- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
करूर भगदड़ में मृत लोगों के शव देखकर शिक्षा मंत्री फूट-फूटकर रोए

करूर: तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता और राजनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत हो गई है। इतनी बड़ी घटना ने देश को हिलाकर रख दिया है। ये घटना इतनी भयावह थी, जिसने शिक्षा मंत्री अंबिल महेश को भी भावुक कर दिया। वह करूर हॉस्पिटल में पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे लेकिन शवों को देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगे।

शिक्षा मंत्री अंबिल महेश फूट-फूटकर रोए

करूर हॉस्पिटल में तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री अंबिल महेश अपनी वेदना को काबू में नहीं रख पाए और रो पड़े। उन्होंने कहा कि इन लोगों को बार बार कहा था कि कंडीशन्स को फॉलो करें लेकिन ऐसा नहीं किया गया, अब आगे ऐसा कभी नहीं होना चाहिए। 

सीएम ने जताया दुख, बुलाई गई बड़े अधिकारियों की बैठक

सीएम एमके स्टालिन ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सचिवालय में राज्य के शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलाई, जिससे इस हादसे की समीक्षा की जा सके। इसके अलावा इस हादसे को लेकर मुआवजे का ऐलान भी किया है। जिसके तहत मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए और घायलों को एक लाख रुपए दिया जाएगा। 

कैसे मची भगदड़? 

तमिलनाडु के करूर जिले में टीवीके प्रमुख और एक्टर विजय की रैली थी, जिसमें भगदड़ मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक, भीड़ करीब 6 घंटे से एक्टर विजय का इंतजार कर रही थी लेकिन एक्टर देरी से रैली में पहुंचे। उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे भगदड़ मच गई। 

एक्टर विजय की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

तमिलनाडु के करूर में भगदड़ के बाद टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस हादसे पर दुख जताया और पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा, “मेरा दिल टूट गया है; मैं असहनीय, अवर्णनीय पीड़ा और दुःख से कराह रहा हू, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैं करूर में जान गंवाने वाले अपने प्यारे भाइयों और बहनों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं। मैं अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

पीएम मोदी का भी सामने आया बयान

भगदड़ पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *