फिल्मों का वो विलेन जो असल जिंदगी में है हीरो, सियासी उठापटक से नहीं रहता दूर, सोनम वांगचुक से भी मिल चुके


Prakash Raj- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@JOINPRAKASHRAJ
प्रकाश राज

फिल्मी दुनिया के सितारे अक्सर ही अपने निजी जिंदगी के ओपियनियन अपने पास रखते हैं। कम ही ऐसे कलाकार हैं जो सामाजिक चेतना से भरे रहते हैं और खुलकर अपनी बात रख पाते हैं। लेकिन सिनेमाई दुनिया का एक विलेन ऐसा है जो असल जिंदगी में हीरो है। इस पर्दे के विलेन और असल जिंदगी के हीरो का नाम है प्रकाश राज। वो एक्टर जो कभी भी अपनी बात रखने से नहीं रुकता फिर चाहे सामने कोई भी हो। बीते रोज प्रकाश राज ने सोनम वांगचुक के साथ तस्वीरें शेयर कीं और उनकी गिरफ्तारी का विरोध जताया। 

436 फिल्मों में किया काम

प्रकाश राज एक चेतना संपन्न धाकड़ एक्टर हैं और 436 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक कई भाषाओं में अपनी दमदार एक्टिंग का कमाल दिखा चुके प्रकाश राज अक्सर ही देश की मूल समस्याओं और समसामायिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रख चुके हैं। बीते रोज लद्दाख के सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के फैसले पर भी विरोध जताया और उनसे मिलने भी जा चुके हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, ‘आप किसी चिढ़िया को पिंजरे में बंद कर सकते हैं, लेकिन उसका गाना बंद नहीं करा सकते।’

अमिताभ बच्चन को भी दी थी सलाह

प्रकाश राज न केवल सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं बल्कि दूसरे कलाकारों की चुप्पी पर भी बोल चुके हैं। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन से प्रकाश राज ने सामाजिक मुद्दों पर बोलने की भी गुजारिश की थी। साथ ही एक पुराने इंटरव्यू में प्रकाश राज ने कहा था कि आधा बॉलीवुड चुप रहता है क्योंकि वो फालतू विवादों में नहीं उलझना चाहते। प्रकाश राज बता चुके हैं कि वो अपनी बात रखने से कभी नहीं कतराते हैं। 

कई बार विवादों में फंसे प्रकाश राज

प्रकाश राज अक्सर ही अपनी फिल्मों के साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोर चुके हैं। कई बार सरकारों के फैसलों के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज करा चुके प्रकाश राज को विरोध का भी सामना करना पड़ा है। भारत के चंद्रयान मिशन के समय प्रकाश राज ने उन लोगों को भी फटकार लगाई थी जो देश के इस गौरवशाली मिशन को ट्रोल कर रहे थे। इसके साथ ही कई बार अपने बयानों को लेकर विवादों में फंस चुके हैं। 

ये भी पढ़ें- इन 5 फिल्मों ने रणबीर कपूर को बनाया नई जनरेशन का सबसे बड़ा स्टार, महाफ्लॉप से हुई थी करियर की शुरुआत

वो सुपरस्टार जिसकी 13 फिल्मों ने कूटे 100 करोड़, रजनीकांत को भी छोड़ चुके पीछे, अब खून से सना सियासी करियर

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *