डोनाल्ड ट्रंप ने अब फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने का किया ऐलान, बोले- दूसरे देशों ने चुरा लिया अमेरिका का बिजनेस


donald trump, tariff, 100 percent tariff on films, 100 percent tariff on movies, tariff on films, ta- India TV Paisa

Photo:AP ट्रंप ने ट्रुथ पर किया विदेशी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक नई इंडस्ट्री के लिए भारी-भरकम टैरिफ का ऐलान कर दिया। जी हां, ट्रंप ने इस बार फिल्म इंडस्ट्री को झटका देते हुए सभी विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। राष्ट्रपति का ये कदम फिल्म इंडस्ट्री में संरक्षणवादी व्यापार नीतियों को लागू करने की उनकी इच्छा का संकेत देता है, जिससे उन स्टूडियो के लिए अनिश्चितता बढ़ रही है जो इंटरनेशनल बॉक्स-ऑफिस रेवेन्यू और क्रॉस-बॉर्डर को-प्रोडक्शन्स पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं। 

ट्रंप ने ट्रुथ पर किया विदेशी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में विदेशी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि अमेरिकी फिल्म प्रोडक्शन अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के आगे अपनी जमीन खो रहा है।

राष्ट्रपति ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा

उन्होंने ट्रुथ पर लिखा, “दूसरे देशों ने संयुक्त राज्य अमेरिका से हमारा फिल्म प्रोडक्शन बिजनेस चुरा लिया है, ठीक वैसे ही जैसे किसी बच्चे से कैंडी चुराना। कैलिफोर्निया, अपने कमजोर और अक्षम गवर्नर के कारण, खासतौर पर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसलिए, इस लंबे समय से चली आ रही, कभी न खत्म होने वाली समस्या का समाधान करने के लिए मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर बनने वाली सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाऊंगा।”

इससे पहले ब्रांडेड और पेटेंट दवाओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की हुई थी घोषणा

बताते चलें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अभी हाल ही में विदेशों में बनने वाली ब्रांडेड और पेटेंट दवाओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इसके अलावा, उन्होंने किचन कैबिनेट्स और बाथरूम वैनिटीज पर 50 प्रतिशत, फर्नीचर पर 30 प्रतिशत और हैवी ट्रकों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। दवाओं, किचन कैबिनेट्स, बाथरूम वैनिटीज, फर्नीचर और हैवी ट्रकों पर टैरिफ की नई दरें 1 अक्टूबर से लागू होंगी।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *