रेलवे अपरेंटिस भर्ती: 1100 से ज्यादा वैकेंसी; जानें अप्लाई करने के लिए कितनी होनी चाहिए मेक्सिमम उम्र


सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
सांकेतिक फोटो

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। पूर्व मध्य रेलवे ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ईसीआर की आधिकारिक वेबसाइट ecr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख अंतिम तारीख 25 अक्टूबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 1100 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। अब सवाल आता है कि इसके लिए आवेदन करने की मेक्सिमम एज लिमिट क्या है। आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के उत्तर से अवगत होते हैं।

शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ मैट्रिक/10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत) उत्तीर्ण होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

आवेदन करने की मेक्सिमम एज?

इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित है। वहीं, मिनिम एज 15 वर्ष है। 

सेलेक्शन प्रोसेस

प्रशिक्षुता प्रशिक्षण हेतु चयन किसी विशेष प्रभाग/इकाई के लिए अधिसूचना के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर होगा। यह मेरिट सूची मैट्रिकुलेशन (न्यूनतम 50% (कुल अंक)) और आईटीआई परीक्षा, दोनों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के प्रतिशत का औसत लेकर तैयार की जाएगी, जिसमें दोनों को समान महत्व दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

इसके लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है। वहीं, बाकी सभी कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। भुगतान स्क्रीन पर पूछी गई जानकारी प्रदान करके डेबिट/क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग आदि के माध्यम से किया जा सकता है। ऑनलाइन भुगतान के लिए यदि कोई लेनदेन शुल्क लगता है, तो वह उम्मीदवारों द्वारा वहन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार पूर्व मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 

GATE 2026 के लिए आगे बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, इच्छुक अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

Latest Education News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *