
फरहाना भट्ट और कुनिका सदानंद
अपने झगड़ों और तीखी बहसों के लिए मशहूर ‘बिग बॉस 19‘ प्रतियोगियों के बीच हर दिन और हर हफ्ता झगड़ा देखने को मिल रहा है। तीखी बहस से लेकर विवादित बयानबाजी तक, घर के अंदर कई तरह के मुद्दे देखने को मिल रहे हैं जो शो के चल रहे ड्रामे में और भी आग लगाने का लकाम कर रहे हैं। अब नए प्रोमो में कुनिका सदानंद और फरहाना भट्ट के बीच लड़ाई देखने को मिली, जिनकी सीजन की शुरुआत से ही नहीं बन रही थी। एक बार फिर दोनों को कैप्टेंसी को लेकर बड़ी बहस में उलझते हुए दिखाया गया है।
फरहाना और कुनिका में कैप्टेंसी को लेकर हुईं जंग
प्रोमो की शुरुआत कुनिका द्वारा फरहाना पर तंज कसते हुए की गई है, ‘कैप्टन को मुंह बंद करना नहीं आता, कैप्टन बनी बैठी है।’ यह सुनकर फरहाना तुरंत उन्हें चेतावनी देती है और जवाब देती है, ‘आप खुद जहर उगल रही हैं।’ झगड़ा तब और बढ़ जाता है जब कुनिका, फरहाना से बसीर अली के बारे में सवाल करती है। वह पूछती है कि बसीर को उससे लड़ाई क्यों शुरू करनी पड़ी, जबकि उसकी लड़ाई असल में नेहल चुडासमा से थी। इस पर फरहाना गुस्से में जवाब देती है, ‘तो क्या करूं मैं? थप्पड़ मारूं उसको?’ वह आगे कहती है, ‘एक कप्तान के तौर पर फिर क्या करूं? कम से कम इस्तीफा तो नहीं दिया है।’
फरहाना ने कुनिका को बताया फ्लॉप कैप्टन
फरहाना यहीं नहीं रुकतीं। वह कुनिका की कप्तानी पर हमला करते हुए कहती हैं कि जब वह कप्तान थीं तो वह खुद अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। वह चिल्लाती हैं, ‘खुद तो दो दिन में फ्लॉप हो गई थी, तब क्या था? कप्तानी की बात कर रही हो।’ यह सुनकर, कुनिका अपना बचाव करती हैं और फरहाना से कहती हैं कि वह उन पर चिल्लाएं नहीं। फरहाना अपनी आवाज ऊंची करते हुए कहती हैं, ‘उनका उद्देश्य यही है कि वह मेरी कप्तानी पर पॉइंट करें बस, जब वह खुद अपनी कप्तानी पूरी तरह से निभा भी नहीं पाई।’
अमाल और जीशान ने उड़ाया मजाक
जहां फरहाना और कुनिका के बीच बहस चल रही थी। वहीं अमाल मलिक और जीशान कादरी जैसे अन्य प्रतियोगी उनकी लड़ाई पर हंसते हुए दिखाई दिए। कुछ घरवाले फरहाना को शांत करने की कोशिश भी करते नजर आए।
ये भी पढ़ें-
