बेटे की अधूरी इच्छा पूरी करेंगे सिद्धू मूसेवाला के पिता, खुद बताया किस विधानसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव?


दिवंगत सिद्धू मूसेवाला और उनके पिता बकराल सिंह- India TV Hindi
Image Source : FB/SIDDHU MOOSEWALA
दिवंगत सिद्धू मूसेवाला और उनके पिता बकराल सिंह

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता अब राजनीति में अपना हाथ अजमाएंगे। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकार सिंह ने कहा कि वह पंजाब के मानसा से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं, जहां से उनके बेटे ने 2022 के चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमाई थी, लेकिन असफल रहे थे। 

मनसा के लोग आज भी उनके परिवार के साथ हैं खड़े

मानसा में कांग्रेस की ओर से रविवार को आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए बलकार सिंह ने कहा कि बेटे को खोने के बाद मानसा के लोगों ने उन्हें ताकत दी और वे आज भी परिवार के साथ खड़े हैं। 

बताया क्या थी बेटे की अधूरी इच्छा?

बलकार सिंह ने कहा, ‘हम चुनाव लड़ेंगे। मुझे आपका समर्थन चाहिए। आप मेरी ताकत हैं।’ उन्होंने कहा, ‘विधानसभा में कदम रखना मेरे बेटे की अधूरी इच्छा थी। हम चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। इसके बाद मैं अपने बेटे की अधूरी इच्छा पूरी करने के लिए उसकी तस्वीर लेकर विधानसभा जाऊंगा।’ 

2022 में सिद्धू मूसेवाला की हुई थी हत्या

सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला पंजाब के नामी सिंगर थे। (भाषा के इनपुट के साथ)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *