ये दशहरा एंटरटेनमेंट से रहेगा भरपूर, बॉक्स ऑफस पर साउथ की इन 5 फिल्म का होगा तांडव! ये बिग बजट मूवी भी है शामिल


new South films releasing in theaters this week- India TV Hindi
Image Source : INSTA/@RISHABSHETTYOFFICIAL,@DHANUSHKRAJ
कांतारा चैप्टर 1 और इडली कढ़ाई

दशहरा 2025 इस बार मनोरंजन प्रेमियों के लिए बेहद खास होने जा रहा है। आने वाला अक्टूबर महीना सिनेमा के लिहाज से बेहद धमाकेदार साबित होगा क्योंकि इस दौरान दर्शकों को सिनेमाघरों में एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और थ्रिलर जैसे हर जॉनर की फिल्में देखने को मिलेगी। त्योहार के इस खास मौके पर कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं, जो दर्शकों को फुल एंटरटेनमेंट देने का वादा करती हैं। अगर आप अभी भी सोच रहे हैं कि इस हफ्ते सिनेमाघरों में क्या देखना है तो ये वो फिल्में हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं। 1 से 3 अक्टूबर के बीच भारतीय बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की 5 बड़ी फिल्में दस्तक देने वाली हैं।

1. फिल्म- एर्रा चीरा

रिलीज डेट- 1 अक्टूबर, 2025
‘एर्रा चीरा’ एक तेलुगु भाषा की हॉरर थ्रिलर है जो नवविवाहित जोड़े, दासु और अवंतिका के जीवन पर आधारित है। अपनी शादी के बाद अवंतिका, दासु की दादी की संपत्ति हड़पने के लिए उनकी हत्या कर देती है और बाद में अपनी ही मां की अनसुलझी मौत से एक दुष्ट आत्मा में बदल जाती है। इस बीच एक पुलिस अधिकारी शिवकुमार इन अलौकिक घटनाओं में उलझ जाता है।

2. फिल्म- इडली कढ़ाई
रिलीज डेट: 1 अक्टूबर, 2025
‘इडली कढ़ाई’ एक साधारण परिवार से आने वाले एक युवक मुरुगन की कहानी है जो एक मशहूर रेस्टोरेंट में काम करता है। अपनी सफलता के बावजूद, मुरुगन अपने पिता की स्थानीय इडली की दुकान संभालने के लिए अपनी जड़ों की ओर लौटता है। इसी पर पूरी कहानी बनी है।

3. फिल्म- मटन सूप
रिलीज डेट- 2 अक्टूबर, 2025
‘मटन सूप’ एक सस्पेंस से भरपूर पारिवारिक क्राइम थ्रिलर है, जो एक संपन्न परिवार में जन्मे एक फाइनेंसर श्रीराम की कहानी दिखाती है। शादी के बाद वह और उसकी पत्नी कई वैवाहिक चुनौतियों का सामना करते हैं और एक जीवन बदल देने वाली घटना उनके रिश्ते को हमेशा के लिए बदल देती है। जैसे-जैसे सतह के नीचे एक खतरनाक साजिश पनपती है। फिल्म लालच, विश्वासघात और छिपे इरादों के मुद्दे दिखाती है।

4. फिल्म- कांतारा चैप्टर 1
रिलीज डेट- 2 अक्टूबर, 2025
ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म कांतारा फ्रैंचाइजी की दूसरी किस्त है और कांतारा (2022) का प्रीक्वल है। यह फिल्म कांतारा के पीछे की पौराणिक कथाओं से जुड़ी हैं, जिसका कुछ अंश पहले भाग में दिखाया गया था। इसमें रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया भी हैं।

5. फिल्म- मारिया
रिलीज डेट- 3 अक्टूबर, 2025
तमिल भाषा की ड्रामा फिल्म’मारिया’ एक नन के जीवन पर आधारित है, जो अपनी निजी इच्छाओं का अनुभव करने लगती है और मठ छोड़ने पर मजबूर हो जाती है। धार्मिक जीवन से दूर होने के बाद वह खुद को एक शैतानी पंथ की ओर जाते देखती है। साईश्री प्रभाकरन अभिनीत यह फिल्म 3 अक्टूबर, 2025 को रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें-

विजय की रैली में 41 लोगों की मौत के बाद ऋषभ शेट्टी ने लिया बड़ा फैसला, रद्द किए ‘कांतारा चैप्टर 1’ के इवेंट

परफेक्ट बहू बनने की कोशिश में योगिता बिहानी, होने वाले ससुर परमीत सेठी के छुए पैर, एकटक देखती रह गई अर्चना

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *