Image Source : Viral Bhayani
बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान अपने जीवन के एक नए और खूबसूरत अध्याय की ओर बढ़ रहे हैं। दोनों जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं और इस खुशखबरी ने उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को बेहद उत्साहित कर दिया है। जून 2025 में जब अरबाज ने शूरा की प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी, तब से यह कपल लगातार चर्चा में बना हुआ है।
Image Source : sshura khan Instagram
हाल ही में इस कपल ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अपने करीबियों और खान परिवार के सदस्यों के लिए एक शानदार बेबी शावर समारोह आयोजित किया। इस समारोह में सलमान खान की मौजूदगी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। जहां सलमान और ब्लैक लुक में दिखें वहीं, इस पार्टी शान रहे अरबाज और शूरा ने एक ही रंग के येलो कपड़े कैरी किए थे।
Image Source : viral Bhayani
अरबाज और शूरा ने इस खास मौके के लिए एक खूबसूरत मैचिंग येलो थीम चुना। शूरा ने येलो ऑफशोल्डर गाउन कैरी किया था, वहीं अरबाज व्हाइट जीन्स के साथ येलो शर्ट पहने नजर आए। इस लुक में शूरा बेहद सुंदर और ग्रेसफुल लग रही थीं। दोनों ने पैपराजी के सामने पोज दिए और फिर दोनों पार्टी के अंदर पहुंचे। दोनों के लुक की काफी चर्चा है। दोनों की कोऑर्डिनेटेड ड्रेसिंग लोगों को भा गई।
Image Source : sshura khan Instagram
अरबाज खान और शूरा खान के इस ग्रैंड आयोजन की इनसाइड तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो वहां मौजूद गेस्ट ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में अरबाज खान और शूरा लोगों के साथ एंजॉय करते दिख रहे हैं। कई तस्वीरों में दोनों को फोटोबूथ के आगे पोज देते हुए भी देखा जा सकता है। इसमें से एक प्यारी झलक इस फंक्शन में शामिल हुई गेस्ट निया शर्मा में ने शेयर की है, जिसे शूरा ने भी इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
Image Source : Viral Bhiyani
बता दें, इस बेबी शावर फंक्शन में पूरा खान परिवार एक साथ नजर आया। सलीम खान, सलमा खान, हेलन, सोहेल, सलमान, अलविरा, अतुल और अर्पिता संग इनके बच्चे भी इस फंक्शन में शामिल हुए। फिल्म इंडस्ट्री से ज्यादा गेस्ट मौजूद नहीं थे। सिर्फ करीबी दोस्त ही इसमें शामिल हुए। शूरा खान की दोस्तों में निया शर्मा, जन्नत जुबैर जैसे कई टेलिविजन सितारे नजर आए।
Image Source : sshura khan Instagram
इसके अलावा इस बेबी शावर पार्टी का थीम भी देखने लायक था। खास तौर बेबी को ध्यान में रखते हुए थीम रखा गया था। हैवी बैलून डेकोर के साथ कलरफुल थीम रखा गया था। खूब सारे टैडी भी डेकोर में यूज किए गए थे। कई केक, पेस्ट्रीज, कब केक्स भी इन झलकियों में देखने को मिल रहे हैं। डेकोर के देखने के बाद लोगों का बस यही कहना है कि ये काफी क्यूट और खूबसूरत है।
Image Source : Viral Bhiyani
अरबाज खान ने जून में बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा था, ‘हां यह बात सच है। मैं इस जानकारी से इनकार नहीं कर रहा हूं क्योंकि अब यह सार्वजनिक हो चुकी है। यह हमारे जीवन का एक बेहद रोमांचक समय है। हम दोनों बहुत खुश और उत्साहित हैं कि हमारे जीवन में एक नया जीवन आने वाला है।’फिर से पिता बनने को लेकर उन्होंने कहा,’हर कोई पहली बार थोड़ा नर्वस होता है और मैं भी हूं। लेकिन यह मेरे लिए एक नया और ताजा अनुभव है। इसने मुझे जिम्मेदारी और खुशी दोनों का एहसास कराया है। मैं इस नए अध्याय की प्रतीक्षा कर रहा हूं।’
