
बिग बॉस 19
रियेलिटी शो बिग बॉस 19 में बीते दिन तान्या मित्तल का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया, जिसमें हलवे को लेकर घर में खूब बवाल हुआ। नेहल चुड़ासामा, बसीर अली, कुनिका सदानंद और फरहाना भट्ट के बीच खूब बहसबाजी हुई। अब 30 सितंबर के एपिसोड में भी घरवालों के बीच खूब तमाशे देखने को मिले, खासतौर पर नॉमिनेशन टास्क के बाद। दूसरी तरफ जीशान कादरी, 150 बॉडीगार्ड वाली बात को लेकर तान्या मित्तल का बचाव करते दिखे। जीशान ने खुलासा किया कि तान्या ने कभी यह दावा नहीं किया कि उसके पास 150 बॉडीगार्ड हैं। उन्होंने बताया कि ये सब एक गलतफहमी से शुरू हुआ और बाद में एक मजाक में बदल गया, जो घर के अंदर और बाहर फैल गया।
जीशान का फरहाना से सवाल
एपिसोड की शुरुआत में फरहाना से जीशान पूछते हैं कि वह नेहल और शहबाज में से किसे बचाएंग? इस पर फरहाना कहती हैं कि ये स्थिति पर निर्भर करता है। ये सुनकर बसीर, फरहाना को याद दिलाते हैं कि उन्होंने उन्हें कैप्टन बनाने के लिए लड़ाई लड़ी थी। फरहाना कहती हैं कि नेहल उनकी दोस्त हैं और उनकी प्रयॉरिटी हैं। इसके बाद बसीर और अमाल हैं। दूसरी तरफ अभिषेक, फरहाना का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि एहसान घर में घूम रहा है।
घरवालों से बिग बॉस का सवाल
इसी बीच बिग बॉस की आवाज आती है और वह घरवालों से पूछते हैं कि क्या कैप्टन का सिर्फ यही अधिकार है कि उसे किसी घरवाले को नॉमिनेशन से बचाना है? इस पर घरवाले नहीं में जवाब देते हैं। फिर बिग बॉस घरवालों से एक और सवाल करते हैं और पूछते हैं कि घर में दो हफ्ते से नीलम बचाओ आंदोलन क्यों चल रहा है और वो क्या है। जिस अधिकार को लेकर आप सब अपना समय बर्बादकर रहे हैं, उसे लेकर बता दूं कि इस बार कैप्टन के पास कोई स्पेशल पावर नहीं है। ये सुनकर सभी घरवाले खुश हो जाते हैं।
फरहाना को मिली स्पेशल पावर
इसके बाद नॉमिनेशन टास्क शुरू होता है और घरवालों को बताया जाता है कि वह एक कंटेस्टेंट को सिर्फ तीन बार ही नॉमिनेट कर सकते हैं। फिर गार्डन एरिया को सबमरीन में तब्दील कर दिया जाता है और नॉमिनेशन के लिए एक-एक कर घरवालों को बुलाया जाता है। सबसे पहले फरहाना को बुलाया जाता है और उन्हें किसी एक सदस्य को सीधे तौर पर नॉमिनेट करने को कहा जाता है। इस पर वह अशनूर का नाम लेती हैं और कहती हैं कि उन्हें अशनूर की परफॉर्मेंस कहीं नहीं दिख रही, उनका रिश्ता किसी से मजबूत नहीं है। बिग बॉस बताते हैं क्योंकि अशनूर को फरहाना नॉमिनेट कर चुकी हैं, अब कोई और उन्हें नॉमिनेट नहीं कर सकता।
बिग बॉस हाउस में नॉमिनेशन टास्क
नेहल- तान्या और जीशान को नॉमिनेट करती हैं।
नीलम- अभिषेक और नेहल का नाम लेती हैं।
जीशान- कुनिका और नेहल का नाम लेते हैं।
अशनूर- अमाल और शहबाज को नॉमिनेट करती हैं।
मृदुल- तान्या और जीशान का नाम लेते हैं।
अभिषेक- नीलम और अमाल को नॉमिनेट करते हैं।
गौरव- तान्या और नीलम को नॉमिनेट किया।
प्रणित- अमाल और नीलम का नाम लेते हैं।
कुनिका- जीशान और बसीर को नॉमिनेट करती हैं।
बसीर- प्रणित और कुनिका
अमाल- कुनिका और प्रणित को नॉमिनेट करते हैं।
शहबाज- मृदुल और अभिषेक को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करते हैं।
तान्या- नेहल और प्रणित का नाम लेती हैं।
ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट
टास्क खत्म होता है और अमाल मलिक, कुनिका सदानंद, नेहल चुड़ासामा, अशनूर कौर, प्रणित मोरे, नीलम गिरी, तान्या मित्तल, जीशान कादरी और प्रणित मोरे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होते हैं।
टास्क के बाद मचा बवाल
नॉमिनेशन टास्क के बाद जहां अशनूर और फरहाना में जुबानी जंग शुरू हो जाती है, वहीं तान्या और नेहल में भी झगड़ा शुरू हो जाता है। तान्या ने कहा कि उन्होंने नेहल से जेलेसी वर्ड सीखा है, इस पर नेहल जवाब में कहती हैं कि जो इसे नहीं मिला, वो मैंने खुद से हासिल किया है तो मैं इससे जलूंगी। पापा ने सब थाली में सजाकर दिया है। नीलम जवाब में कहती हैं- अगर उसके पापा ने उसे सब थाली में सजाकर दिया है तो इसमें उसकी क्या गलती?
नीलम ने नेशनल टीवी पर अमाल से कहा- आई लव यू
पिछले कुछ दिनों से नीलम, अमाल के साथ फ्लर्ट करती नजर आ रही थीं। अब हालिया एपिसोड में वह खुलकर अमाल से आई लव यू कहती नजर आईं। वह गार्डन एरिया में बैठकर अमाल से कहती हैं- ‘स्माइल मत करो, मुझे पता है तुम भी मेरे लिए फील करते हो। मैं जानती हूं, तुम्हारी स्माइल के पीछे की वजह मैं ही हूं। तुम मेरे बहुत अच्छे दोस्त हो, मैंने जो भी कहा उसके लिए सॉरी, लेकन आई लव यू।’ ये कहने के बाद नीलम भागकर जाती हैं और तान्या के पास बैठ जाती हैं। नीलम की ये बात सुनकर खुद तान्या भी हक्की-बक्की रह गईं।
