भारत के किस प्रदेश में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध? NCRB के डेटा में हुआ खुलासा


Crime against women in delhi ncrb report- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
सांकेतिक फोटो।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की ओर से भारत के विभिन्न राज्यों में अपराध से जुड़े डाटा को जारी कर दिया गया है। NCRB की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि साल 2023 में भारत में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में दर्ज किए गए हैं। हालांकि, रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि 2022 के मुकाबले 2023 में दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध में 5.59 प्रतिशत की कमी आई है।

NCRB की रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 2023 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 13,000 से अधिक मामले सामने आए। 2022 में 14,158 मामले थे और 2021 में 13,982 मामले दर्ज किए गए थे। दिल्ली ने 19 मेट्रो शहरों में दहेज हत्या और बलात्कार के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए हैं। हालांकि, रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि दिल्ली में प्रति लाख आबादी के प्ररिप्रेक्ष्य में अपराध दर 14.4 प्रतिशत रही, जो इंदौर और जयपुर से कम है।

वर्ष 2023 में शहर में 1,088 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए। जयपुर में 573 और मुंबई में 196 मामले सामने आए। वर्ष 2023 में अपहरण के 3,952 मामले दर्ज हुए। यह दर 52.2 प्रतिशत रही, जो पटना (71.3 प्रतिशत) के बाद दूसरी सबसे अधिक अपहरण दर है। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में एसिड अटैक के छह मामले दर्ज किए गए।

दिल्ली में दहेज हत्या के 114 मामले दर्ज किए गए, हालांकि यह दर (1.5 प्रतिशत) जयपुर, कानपुर और गाजियाबाद जैसे छह शहरों से कम थी। पति द्वारा महिलाओं के साथ क्रूरता के मामले दिल्ली में सबसे अधिक 4,219 रहे। रिपोर्ट के अनुसार, यौन मामलों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दिल्ली में बच्चियों के साथ बलात्कार के सबसे ज्यादा मामले 1,048 दर्ज हुए।

महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध अपेक्षाकृत कम रहे, वर्ष 2023 में केवल 36 मामले दर्ज किए गए। बेंगलुरु (127), हैदराबाद (53) और लखनऊ (41) में अधिक मामले सामने आए। इनमें यौन सामग्री प्रकाशित करना या भेजना, ब्लैकमेल, मानहानि, फर्जी प्रोफाइल बनाना जैसे अपराध शामिल थे।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *