
प्रियंका चोपड़ा।
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई आई हुई हैं। 29 सितंबर को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था और ठीक इसके एक दिन बाद वो 30 सितंबर की शाम मुखर्जी परिवार द्वारा आयोजित किए गए दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन में शामिल हुईं। दरअसल हर साल मुखर्जी परिवार नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल लगाता है, जिसमें सितारे पहुंचते हैं और ठीक ऐसा ही इस बार भी हुआ। फिलहाल प्रियंका की एंट्री ने सभी का ध्यान खींचा और उनके हाव-भाव और अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया। प्रियंका बेहद सादगी से आईं और देवी का आशीर्वाद लिया। उनके वीडियो अब काफी वायरल हैं और उनके सादगी भरे लुक की भी काफी चर्चा हो रही है।
भा गया प्रियंका का अंदाज
सामने आए वीडियो में प्रियंका चोपड़ा बैगनी रंग के सूट में दिख रही हैं। हल्के मेकअप और कान में बड़े इयरिंग्स के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया है। वो पंडाल के अंदर आते ही पूजा स्थल पर जाती हैं, पंडित जी और माता का आशीर्वाद लेती हैं। इस दौरान वो अपने सिर पर आंचल रखना नहीं भूलतीं, जैसे ही पंडित उन्हें तिलक लगाने लगते हैं वो झट से अपने सिर को कवर करती हैं। इस दौरान सिर में लगे सिंदूर ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उनके संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं। विदेश में बसने और निक जोनस से शादी करने के बावजूद, प्रियंका भारतीय परंपराओं से गहराई से जुड़ी हुई नजर आईं। लोगों का कहना है कि इतने साल विदेश में रहने के बाद भी उन्होंने गरिमा और ईश्वर में अपनी श्रद्धा बनाए रखी है।
यहां देखें वीडियो
प्रियंका के सूट की कीमत
उन्होंने पूजा में एक खूबसूरत एथनिक आउटफिट पहना था। पर्पल ब्रोकेड पैटर्न वाले प्रियंका का सिंपल सिल्क सूट सभी को भा गया और अब इसकी ही चर्चे हैं। ऐसे में हम आपके लिए इससे जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी लाए हैं। हम आपको बताएंगे कि आप भी ये सूट कहां से और कितने में खरीद सकते हैं। भले ही ये सिंपल लग रहा हो, लेकिन इसकी कीमत मामूली नहीं है। अगर आप इसे 1000-5000 रुपये के बीच सोच रहे हैं तो आप गलत साबित हो सकते हैं। इस सूट की कीमत 32 हजार रुपये है और आप इसे इंडियन ब्रांड सोबारिको से खरीद सकते हैं। उनकी साइट पर ये सूट मौजूद है।
बॉलीवुड में होगा प्रियंका का कमबैक
बता दें, प्रियंका चोपड़ा हाल ही में में ‘हेड्स ऑफ स्टेट’में नजर आई थीं। 2 जुलाई से ये अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है और आप भी इसे देख सकते हैं। इसके अलावा प्रियंका बॉलीवुड में तगड़ी वापसी की तैयारी में हैं। वो जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग भी काफी हद तक पूरी हो चुकी है। फिल्म के पहले लुक का ऐलान है। अभी तक प्रियंका के रोल को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: धुनुची डांस कर रही थीं सुमोना चक्रवर्ती, तभी हुआ कुछ ऐसा, घबरा गईं एक्ट्रेस, अब लोग कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट
