‘हर चमकती चीज सोना नहीं होती’, ‘कांतारा चैप्टर 1’की धूम के बीच सामने आया पहला रिव्यू, हो गई किरकिरी


Kantara Chapter 1 - India TV Hindi
Image Source : RISHAB SHETTY/X
ऋषभ शेट्टी।

दक्षिण भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ दो अक्टूबर 2025 को दशहरे के शुभ अवसर पर दुनियाभर में रिलीज के लिए तैयार है। ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले ही इसके प्रीमियर शो कुछ जगहों पर आयोजित हो चुके हैं और शुरुआती समीक्षाएं अब ऑनलाइन आना शुरू हो गई हैं। फिल्म को लेकर सामने आया पहला रिव्यू हैरान करने वाला  है। फिल्म की पहली किस्त शानदार थी, ऐसे में लोगों को इसके नए भाग से भी काफी उम्मीदें हैं, लेकिन सामने आया पहला रिव्यू किसी झटके से कम नहीं है।

एक पक्ष को अच्छी लगी फिल्म

तेलुगु मीडिया पोर्टल तेलुगु फिल्मी फोकस द्वारा साझा की गई शुरुआती प्रतिक्रियाओं में फिल्म की काफी तारीफ की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘कांतारा चैप्टर 1’ अपनी पहली किस्त की कहानी को और भी गहराई से आगे बढ़ाते हुए कई अनसुलझे सवालों के जवाब देती है। एक दर्शक ने प्रतिक्रिया में लिखा, ‘कंटारा चैप्टर 1 बहुत ही शानदार था और पहले भाग में उठे सभी सवालों को दूसरे भाग में स्पष्ट कर दिया गया। यह और भी शानदार था।’तकनीकी पहलुओं की बात करें तो फिल्म के संगीत, बैकग्राउंड स्कोर और सिनेमैटोग्राफी की विशेष रूप से प्रशंसा की जा रही है। फिल्म की विजुअल अपील और लोक-आधारित थीम को दर्शकों ने ‘उत्कृष्ट’ बताया।

कैसी है एक्टिंग?

अभिनय की बात करें तो ऋषभ शेट्टी का दमदार प्रदर्शन एक बार फिर दर्शकों को प्रभावित करता है। वहीं अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत भी अपनी उपस्थिति और ग्लैमर से स्क्रीन पर खास छाप छोड़ती हैं। कुल मिलाकर फिल्म की शुरुआत सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ हुई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि यह अपने पहले भाग की आत्मा को बरकरार रखते हुए उसे एक नए स्तर पर ले जाती है।

यहां देखें पोस्ट

हर किसी को पसंद नहीं आई फिल्म

हालांकि, सभी समीक्षाएं इतनी सकारात्मक नहीं रही हैं। फिल्म समीक्षक उमैर संधू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी राय साझा करते हुए लिखा, ‘हर चमकती चीज सोना नहीं होती। ओवररेटेड और अजीब किस्म की फिल्म।’ उनकी इस आलोचना से यह भी स्पष्ट होता है कि फिल्म को लेकर राय बंटी हुई है और व्यापक प्रतिक्रिया का इंतजार अब भी बाकी है।

भाषा को लेकर आलोचना

फिल्म के प्रचार के दौरान एक विवाद भी सामने आया। हैदराबाद में प्रमोशनल इवेंट के दौरान ऋषभ शेट्टी द्वारा तेलुगु भाषा में संवाद न करने पर कुछ लोगों ने नाराजगी जताई। इस मुद्दे पर टॉलीवुड स्टार जूनियर एनटीआर ने भी प्रतिक्रिया दी थी। यह विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा।

रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग

विवादों के बावजूद ‘कांतारा चैप्टर 1’ की एडवांस बुकिंग ने सभी को चौंका दिया है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज से ठीक पहले रविवार को शुरू हुई बुकिंग में फिल्म ने पहले ही दिन 1.7 लाख टिकट बेच डाले और लगभग 5.7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। यह आंकड़ा अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, खासकर जब इसे 2022 की कंटारा से तुलना करें, जिसने ओपनिंग डे पर महज 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इतना ही नहीं, इस फिल्म ने ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ और पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’ जैसी बड़ी फिल्मों की एडवांस सेल्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें: मांग में सिंदूर और सिर पर आंचल, सादगी से प्रियंका चोपड़ा ने लूटी लाइमलाइट, अब सिंपल सूट की मोटी कीमत उड़ाएगी नींद

कई महीनों से गायब थी हसीना, सामने आई तो दिया दिवंगत मां की चिट्ठी का हवाला, बोली- मेरे असली पापा डोनाल्ड ट्रंप हैं

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *