Philippines Earthquake: फिलीपींस में भूकंप ने मचाई तबाही, 31 लोगों की मौत; कई घायल


Philippines Earthquake- India TV Hindi
Image Source : AP
Philippines Earthquake

Philippines Earthquake:  फिलीपींस में मंगलवार रात आए 6.7 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। भूकंप की वजह से एक गिरजाघर क्षतिग्रस्त हो गया और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। भूकंप का केंद्र सेबू प्रांत के बोगो शहर से 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। सेबू प्रांत के दानबांतायन कस्बे में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, जहां गिरजाघर स्थित है। भूकंप की वजह से अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है कई लोग घायल भी हुए हैं।

घरों से बाहर निकले लोग

फिलीपींस दुनिया के सबसे अधिक आपदा संभावित देशों में से है। यह प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” यानी भूकंपीय भ्रंश रेखाओं के घेरे में आता है। यहां हर साल तूफान और चक्रवात भी आते हैं। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि लोग डरकर घर से बाहर सड़कों पर निकल आए। 

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

आपदा कार्यों से जुड़े अधिकारी रेक्स यगोट ने एसोसिएटेड प्रेस को फोन पर बताया कि बोगो सेबू प्रांत का एक तटीय शहर है जिसकी आबादी लगभग 90,000 है। इस शहर में कम से कम 14 निवासियों की मौत हो गई है। बोगो में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन और चट्टानों से प्रभावित एक पहाड़ी गांव में मशीनों को पहुंचाने की कोशिश जारी है। 

अधिकारी ने क्या बताया?

एक अन्य अधिकारी ग्लेन उर्सल ने बताया, “बोगो इलाके में आना-जाना मुश्किल है क्योंकि यहां खतरा है।” उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। शहर के आपदा कार्यालय की प्रमुख जेम्मा विलामोर ने एपी को बताया कि बोगो के पास मेडेलिन शहर में कम से कम 12 निवासियों की मौत हुई है। कुछ लोगों की मौत सोते समय  घरों की छत और दीवारों के गिरने से हुई। (एपी)

खबर अपडेट हो रही है…

यह भी पढ़ें:

Indonesia School Building Collapse: 3 छात्रों की मौत, 100 से अधिक घायल; मलबे में अब भी दबे हैं कम से कम 91 छात्र

वियतनाम में चक्रवात Bualoi ने ले ली 19 लोगों की जान, मचाया कोहराम; जानें कैसे हैं हालात

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *