अपहरण के बाद जबरन धर्मांतरण, फिर फर्जी निकाह; मौलाना और मुख्य आरोपी गिरफ्तार


प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE (PTI)
प्रतीकात्मक फोटो

हरियाणा के नूंह में 17 वर्षीय एक किशोरी का कथित तौर पर अपहरण कर उसका धर्मांतरण करने के मामले में एक मौलाना और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर कबूल किया है कि उन्होंने किशोरी को जबरन इस्लाम धर्म अपनाने और शादी करने के लिए मजबूर किया था। पुलिस ने बताया कि मामले में दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

निकाह के फर्जी दस्तावेज बरामद 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मौलाना रईस उद्दीन और मुख्य आरोपी तारिक के रूप में हुई, जो नूंह जिले के भदनपुर गांव निवासी है। पुलिस ने उनके पास से कथित तौर पर निकाह के फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। उसने बताया कि दोनों आरोपियों को नूंह की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के लिए उसकी हिरासत में भेज दिया है। 

तावड़ू के पुलिस उपाधीक्षक अभिमन्यु लोहान ने बताया कि तारिक 20 अगस्त को मूल रूप से बिहार की रहने वाली किशोरी को शादी का झांसा देकर कथित तौर पर भगा ले गया था। किशोरी के परिजनों ने कई दिनों तक उसकी तलाश की और जब वह कहीं नहीं मिली, तो उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद 26 सितंबर को सदर तावड़ू थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और अगले ही दिन पुलिस ने तारिक को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को उसके पास से बरामद किया।

निकाहनामे में दर्ज गवाहों के नाम?

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान तारिक ने कथित तौर पर कुछ फर्जी दस्तावेज पेश किए, जिनमें उसने दावा किया कि किशोरी नाबालिग नहीं है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि तारिक ने कथित तौर पर किशोरी की शादी करवाई, लेकिन निकाहनामे में दर्ज गवाहों के नामों का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। 

पुलिस के मुताबिक, जांच में खुलासा हुआ कि मौलाना रईस उद्दीन ने कथित तौर पर निकाह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया, “आरोपी से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि निकाह और निकाहनामा दोनों फर्जी हैं।” उन्होंने बताया, “न केवल किशोरी की सहमति के बिना उसका धर्मांतरण कराकर निकाह कराया गया, बल्कि उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया गया।” (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

नीतीश कुमार का 10,000 का ‘मास्टरस्ट्रोक’ कितना असरदार? सर्वे में आंकड़े आए सामने

बेगूसराय में दुर्गा पूजा का अनोखा थीम, महिषासुर की जगह ट्रंप का वध कर रही हैं मां दुर्गा; देखें VIDEO





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *