सबसे बड़े बेस प्राइज के साथ ऑक्शन में शामिल हुए अश्विन, इस तारीख को लगेगी बोली


ravichandran ashwin- India TV Hindi
Image Source : PTI
रविचंद्रन अश्विन

Ravichandran Ashwin: रविचंद्रन अश्विन ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। फिर उन्होंने आईपीएल से भी संन्यास की घोषणा कर दी है। इसके बाद वह दुनिया भर की लीग्स में खेलने के लिए तैयार हैं। अश्विन ने ILT20 ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन सबसे बड़े प्रेस प्राइज पर कराया है। उनका बेस प्राइज  1 लाख 20 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग एक करोड़ छह लाख रुपए) रखा गया है। इंटरनेशनल लीग टी20 आगामी ऑक्शन 1 अक्टूबर को होगा और इसमें अश्विन, जेसन रॉय और शाकिब अल हसन जैसे अनुभवी प्लेयर्स शामिल होंगे।

बिग बैश लीग में खेलने का किया करार

रविचंद्रन अश्विन ने इससे पहले बिग बैश लीग में सिडनी थंडर की टीम के साथ करार किया था और अब वह ILT20 में खेलने का सपना संजो रहे हैं। कोई भी भारतीय खिलाड़ी विदेशी लीग में तभी खेल सकता है, जब वह नेशनल टीम और किसी भी आईपीएल टीम के साथ नहीं जुड़ा हो। अश्विन के अलावा  चार अन्य भारतीयों, अंकित राजपूत, प्रियांक पांचाल, सिद्धार्थ कौल और पीयूष चावला ने भी नीलामी के लिए पंजीकरण कराया है।

भारत के लिए तीनों में खेल चुके अश्विन

रविचंद्रन अश्विन भारतीय क्रिकेट के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 106 टेस्ट मैचों में कुल 537 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 116 वनडे मैचों में उनके नाम पर 156 विकेट दर्ज हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी वह 72 विकेट चटका चुके हैं।

ILT20 में पहली बार होने जा रहा ऑक्शन

ILT20 के इतिहास में पहली बार ऑक्शन होने जा रहा है और इसके लिए 20 से ज्यादा देशों के लगभग 300 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें इंटरनेशनल खिलाड़ी और उभरते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी शामिल हैं। 40,000 अमेरिकी डॉलर की कैटेगरी में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को जगह मिली है। उनके पास अपार अनुभव मौजूद है। वह बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी में माहिर हैं।

यह भी पढ़ें:

जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ सेंचुरी ठोक बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था ऐसा कारनामा

भारत से मिली 3-0 की हार के बाद बौखलाया PCB, अब विदेशी लीग नहीं खेल पाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी!

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *