
यूके में चाकूबाजी के बाद के हालात (फाइल)
लंदनः ब्रिटेन के सिनेगॉग के पास क्रंप्सॉल में बुधवार को चाकूबाजी और कार हमले की एक सनसनीखेज घटना में कम से कम 4 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति द्वार किए गए इस हमले में चार लोग घायल हुए हैं। यह हमला कार और चाकू के जरिये किया गया। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने कहा कि एक संदिग्ध को गोली मार दी गई।
पुलिस के अनुसार यह घटना शहर के उत्तर में सिनेगॉग के पास क्रंप्सॉल में हुई। पुलिस को सुबह 9:31 बजे हीटन पार्क हिब्रू कांग्रेगेशन सिनेगॉग, मिडलटन रोड, क्रंप्सॉल में एक सदस्य द्वारा कॉल किया गया। कॉलर ने बताया कि उन्होंने एक कार को सार्वजनिक स्थल पर लोगों की ओर बढ़ते हुए देखा और एक व्यक्ति को चाकू मारे जाने की सूचना दी। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस (GMP) ने 9:37 बजे PLATO और एक प्रमुख घटना घटने की जानकारी दी। पुलिस के सशस्त्र अधिकारियों ने 9:38 बजे गोली चलाई। इसमें एक व्यक्ति को गोली मारी गई, जो संदिग्ध माना जा रहा है।
घायलों का चल रहा इलाज
एंबुलेंस कर्मचारी 9:41 बजे घटना स्थल पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। सार्वजनिक सदस्यों को उपचार दे रहे हैं। वर्तमान में चार लोग वाहन और चाकू से हुए घावों के कारण घायल हुए हैं। सभी लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे इस क्षेत्र में आने से बचें। पुलिस घटना से निपट रही है।
