पानी की बोतलें बेचीं और स्पॉटबॉय भी रहे, कांतारा के हीरो ने स्ट्रगल के दिनों में किए ऐसे काम, आज BO पर कर रहे राज


Rishabh Shetty- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@RISHABSHETTYOFFICIAL
ऋषभ शेट्टी

सिनेमाघरों में धूम मचा रही फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के हीरो और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी खूब तारीफें बटोर रहे हैं। लगातार दूसरी बार बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाले ऋषभ के सिनेमा के प्रति प्यार और समर्पण को लेकर खूब बातें हो रही हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि ऋषभ शेट्टी के लिए यहां तक का सफर काफी मुश्किलों से भरा रहा है। ऋषभ ने स्टारडम हासिल करने के लिए खूब स्ट्रगल किया है और पानी की बोतलें बेचने से लेकर स्पॉटबॉय तक का काम किया है। लेकिन सिनेमा से अपनी मोहब्बत और जुनून के चलते ऋषभ ने ये मुकाम हासिल किया है। अब एक बार फिर ऋषभ बॉक्स ऑफिस के किंग बन गए हैं। आइये जानते हैं ऋषभ के करियर की अब तक की जर्नी। 

बतौर विलेन शुरू किया था अपना करियर 

ऋषभ शेट्टी आज कन्नड़ सिनेमा जिसे सैंडलवुड के नाम से भी जाना जाता है, के सबसे बड़े स्टार्स में गिने जाते हैं। बीते 3 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘कांतारा’ का ऐसा जलवा देखने को मिला कि साउथ से लेकर नॉर्थ तक लोग इस फिल्म के दीवाने हो गए। साथ ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। अपने तरह की अनोखी कहानी लेकर आई ये फिल्म ऋषभ शेट्टी को न केवल स्टार बना गई बल्कि कन्नड़ सिनेमा को भी पॉपुलरिटी में काफी आगे ले गई। कांतारा हिट होने के बाद ऋषभ ने फिर जोर लगाया और अब इसके अगले पार्ट ‘कांतारा चैप्टर-1’ में भी वही जादू देखने को मिला। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि ऋषभ का करियर बतौर हीरो नहीं बल्कि विलेन के किरादर से शुरू हुआ था। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुगलक’ में ऋषभ ने बतौर विलेन अपने सिनेमाई सफर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.7 रेटिंग मिली है जो काफी शानदार मानी जाती है। 

दूसरी फिल्म में भी बटोरी तारीफें

ऋषभ ने डेब्यू के बात अगली फिल्म ‘लूसिया’ में भी काम किया और काफी तारीफें बटोरीं। लेकिन तारीफों के बाद भी ऋषभ को वो शोहरत नहीं मिली जिसके वे हकदार थे। ऋषभ ने भी हार नहीं मानी और लगातार काम करते रहे। साल 2014 में उलिदावारु कांडांथे, 2016 में रिक्की जैसी फिल्मों में काम किया। कांतारा से पहले करीब 1 दर्जन फिल्मों में एक्टिंग की और फिर बतौर डायरेक्टर अपने करियर को एक नया मोड़ दिया। साल 2016 में ऋषभ ने फिल्म ‘क्रिक पार्टी’ बनाई और बतौर डायरेक्टर सुपरहिट रहे। इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले ऋषभ का नाम डायरेक्शन की दुनिया में भी चमकने लगा। ‘क्रिक पार्टी’ फिल्म भी काफी शानदार रही थी और लोगों को खूब पसंद आई थी। लेकिन साल 2022 में ऋषभ की फिल्म ‘कांतारा’ ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। इस फिल्म के बाद आगे जो हुआ वो किसी इतिहास रचने से कम नहीं है। कांतारा ने 360 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब कांतारा चैप्टर 1 भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। सेकनिल्क के एस्टिमेटिड आंकड़ों की मानें तो पहले ही दिन कांतारा चैप्टर 1 ने 75 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की है। 

स्टारडम से पहले खूब किया स्ट्रगल

ऋषभ शेट्टी आज कन्नड़ सिनेमा समेत साउथ के सुपरस्टार बन गए हैं। लेकिन स्टारडम का ये सफर काफी संघर्षों से भरा रहा है। ऋषभ ने अपने सिनेमा के प्रति जुनून के चलते प्रोडक्शन्स हाउस में काम किया और स्पॉटबॉय की भी नौकरी करते रहे। इतना ही नहीं ऋषभ ने अपने स्ट्रगलिंग दौर में पानी की बोतलें भी बेची हैं। लेकिन आज साउथ सिनेमा के सबसे बड़ी हिट फिल्म देने वाले सितारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार की मासूम बेटी खेल रही थी वीडियो गेम, तभी शख्स मांगने लगा अश्लील तस्वीरें, अब एक्टर ने CM को सुनाया पूरा किस्सा

‘कांतारा चैप्टर 1’ के खूंखार विलेन रियल लाइफ में है लवर बॉय, जिस हसीना को पहले दिया तलाक, अब उसी के प्यार में हारे

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *