ऑनलाइन लीक हुई कांतारा चैप्टर 1? ऋषभ शेट्टी ने फैन्स से की खास अपील, बोले- ‘फिल्म जितनी मेरी है उतनी ही तुम्हारी…’


Kantara Chapter 1- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@RISHABSHETTYOFFICIAL
कांतारा चैप्टर 1

कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाल का प्रदर्शन किया है और करीब 75 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर धमाके के बीच कांतारा चैप्टर 1 के ऑनलाइन लीक होने की भी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में ये दावा किया जा रहा है कि पूरी फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। इसके बाद ऋषभ शेट्टी ने भी एक्स पर एक पोस्ट कर फैन्स से खास अपील की है। ऋषभ ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘प्यारे कांतारा परिवार और सिनेमा लवर्स। कांतारा चैप्टर वन जितनी मेरी है उतनी ही आपकी भी है। मैं आपसे विनम्र गुजारिश करता हूं कि कृपया फिल्म के सीन्स के फोटो और वीडियो शेयर करते हुए पायरेसी को बढ़ावा न दें। कांतारा का जादू सिनेमाघरों तक ही सीमित रहने दें। ताकि सभी लोग वो महसूस कर सकें जिस उद्देश्य से इस फिल्म को बनाया गया है।’

पहले दिन रच डाला इतिहास

बता दें कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर-1 का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था और पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी इतिहास रच दिया। सेकनिल्क के अर्ली एस्टीमेट की मानें तो पहले ही दिन कांतारा चैप्टर 1 ने 75 करोड़ रुपयों की कमाई कर इतिहास रच दिया है। साउथ सिनेमा की बहुत कम ही ऐसी फिल्में रही हैं जिन्होंने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस का ये खास मुकाम हासिल किया है। आज फिल्म का सिनेमाघरों में दूसरा दिन है और कमाल का प्रदर्शन कर रही है। साथ ही लोगों की भी खूब तारीफें बटोर रही है। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म वीकेंड पर 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो पाती है या नहीं। 

2022 में शुरू हुआ था ये सिलसिला

बता दें कि ऋषभ शेट्टी का सिनेमाई करिश्मा साल 2022 में शुरू हुआ था जब 30 सितंबर को ‘कांतारा’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज होते ही इस फिल्म ने कमाल कर दिया था और नॉर्थ से लेकर साउथ तक खूब तारीफें बटोरी थी। इतना ही नहीं फिल्म ने 360 करोड़ रुपयों की कमाई कर सभी को चौंका दिया था। साथ ही अपनी अलग तरह की कहानी के साथ आई ये फिल्म सुर्खियां बटोरती रही थी। यही वजह है कि फिल्म के अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार था और अब ये पार्ट भी सिनेमाघरों में चल रहा है। 

ये भी पढ़ें- पानी की बोतलें बेचीं और स्पॉटबॉय भी रहे, कांतारा के हीरो ने स्ट्रगल के दिनों में किए ऐसे काम, आज BO पर कर रहे राज

अक्षय कुमार की मासूम बेटी खेल रही थी वीडियो गेम, तभी शख्स मांगने लगा अश्लील तस्वीरें, अब एक्टर ने CM को सुनाया पूरा किस्सा

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *