VIDEO: बरेली में सपा की नो एंट्री, पुलिस के घेरे में माता प्रसाद हाउस अरेस्ट, संभल में बिर्क के घर कड़ा पहरा


माता प्रसाद पांडेय हुए हाउस अरेस्ट- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
माता प्रसाद पांडेय हुए हाउस अरेस्ट

बरेली में 26 सितंबर को आई लव मोहम्मद के नारे लगे और इसके बाद हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात संवेदनशील बने हुए हैं। अब बरेली हिंसा के मामले में सियासत शुरू हो गई है और समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल  दिल्ली से बरेली के लिए जल्द रवाना होने वाला है। इससे पहले सपा नेता और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय सहित कई सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल को बरेली जाने वाला था, लेकिन जिला मजिस्ट्रेट बरेली ने पुलिस आयुक्त लखनऊ और अन्य जिलों के पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर निर्देश दिया कि बिना अनुमति कोई भी राजनीतिक प्रतिनिधि बरेली की सीमा में प्रवेश ना करें।

माता प्रसाद पांडेय को किया गया हाउस अरेस्ट

समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय के घर पर पुलिस पहरा लगा है ओर उन्हें हाउस अरेस्ट कर रखा गया है। माता प्रसाद पाण्डेय ने लखनऊ स्थित अपने घर से निकलने की कोशिश में लगे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें घर में ही रोक लिया है। माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा, हमें जाने नहीं दें रहे हैं, बरेली में एक समुदाय डरा हुआ है, हमारे दूसरे लोगों को भी रोक दिया गया है। अभी तो नहीं जाने दें रही है पुलिस लेकिन जल्द जाएंगे बरेली। मेरे जाने से वहां माहौल कैसे ख़राब हो जाएगा, पता नहीं। ये बात हमारे नेता अखिलेश जी को भी पता हो गया है कि हम लोगों को जाने नहीं दे रहे हैं। 

सपा नेता माता प्रसाद पांडेय

Image Source : REPORTER

सपा नेता माता प्रसाद पांडेय

जानकारी के मुताबिक कुछ देर बाद समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन बरेली के लिए निकलेगा. दिल्ली से समाजवादी पार्टी के तीन सांसद हरेंद्र मलिक, इक़रा हसन और मोहिबुल्लाह नदवी बरेली जाएंगे।

संभल में बर्क को रोका, घर के बाहर लगा पहरा

समाजवादी पार्टी (सपा) के मंडल स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सम्भल सांसद जियाउर्रहमान बर्क का नाम भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है। प्रतिनिधिमंडल का कार्यक्रम बरेली मंडल में डीआईजी और कमिश्नर से मुलाकात का है। इसके चलते पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार सांसद बर्क के बरेली रवाना होने की सूचना मिलते ही सम्भल पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। थाना नखासा व थाना रायसत्ती पुलिस ने उनके दीपा सराय स्थित आवास पर पहरा बैठा दिया है। 

पुलिस का पहरा

Image Source : REPORTER

पुलिस का पहरा

इंडिया टीवी से बोली सपा सांसद इक़रा हसन 

हमें बरेली जाने से रोका जा रहा है, हम वहां उन लोगों से बात करने जा रहे हैं, जो लोग प्रशासन के खौफ में हैं। आई लव मोहम्मद कहना लोगों का संवैधानिक अधिकार है, जैसे आई लव महादेव और आई लव श्री राम कहना अधिकार है। आज पुलिस प्रशासन सत्ता के दबाव में काम कर रहा है लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके संवैधानिक जिम्मेदारी लोगों के अधिकारों की रक्षा करना है। मुख्यमंत्री की भाषा से आप अंदाजा लगा लीजिए यूपी में क्या हो रहा है। वह किसकी डेंटिंग पेंटिंग की बात कर रहे हैं उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि देश संविधान से चलेगा, किसी को गलतफहमी नहीं रखनी चाहिए।


सपा नेता माता प्रसाद हाउस अरेस्ट

Image Source : REPORTER

सपा नेता माता प्रसाद हाउस अरेस्ट

गाजीपुर बॉर्डर पर रोके गए सपा सांसद हरेंद्र मलिक बोले 

हरेंद्र मलिक ने कहा, जब भी हम कहीं जाते हैं, पुलिस हमें रोक देती है। यह सड़क सिर्फ बरेली नहीं जाती बल्कि रामपुर और मुरादाबाद भी जाती है। आज सत्ता के दबाव में पुलिस काम कर रही है और जनप्रतिनिधियों को लोगों से मिलने से रोका जा रहा है। पहलगाम जैसी घटनाए नहीं रोक पाए और हमें रोक रहे हैं।

प्रशासन को आशंका है कि सपा प्रतिनिधियों के बरेली पहुंचने पर स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है, जिसके मद्देनज़र सांसद के आवागमन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। स्थानीय स्तर पर पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सांसद की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन की नजर पूरी तरह से हालात पर बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी।

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *