
भारतीय महिला टीम और पाकिस्तानी महिला टीम
India Women vs Pakistan Women Live Score: महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कोलंबो के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है। वहीं पाकिस्तानी टीम की कप्तान फातिमा सना हैं। जारी वर्ल्ड कप में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की थी और अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 59 रनों से हराया था। वहीं पाकिस्तानी टीम को अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश से 7 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। भारतीय टीम के पास स्टार प्लेयर्स की फौज है, जो पाकिस्तान को धूल चटा सकें।
IND-W vs PAK-W मैच का स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
