OnePlus 15 अगले महीने भारत में हो सकता है लॉन्च, नई लीक ने फैंस को किया खुश


OnePlus 15- India TV Hindi
Image Source : ONEPLUS
वनप्लस 15

OnePlus 15 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इसके ग्लोबल लॉन्च डेट लीक हुई है। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने OnePlus 13 सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज में कंपनी इस साल तीन फोन OnePlus 13, OnePlus 13R और OnePlus 13s लॉन्च कर चुकी है। OnePlus 15 को इसी महीने 27 अक्टूबर को चीन में पहले लॉन्च किया जाएगा। बाद में इसे भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है।

मिलेगा सबसे तगड़ा प्रोसेसर

OnePlus 15 के स्पेशिफिकेशन्स के बारे में फिलहाल ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा। इस फोन का टीजर भी कंपनी ने Coming Soon करके जारी किया है। इसमें फोन का पूरा डिजाइन रिवील हुआ है। वनप्लस का यह फोन OnePlus 13s जैसे डिजाइन के साथ आएगा। डिजाइन के मुताबिक, यह कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है।

OnePlus 15 को अगले महीने 13 नवंबर को ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। 91Mobiles की रिपोर्ट को मानें तो यह फोन दो महीने पहले पेश किया जा सकता है। OnePlus 13 को जनवरी के शुरुआती सप्ताह में ही ग्लोबली लॉन्च किया गया था। इसे पिछले साल दिसंबर में चीनी मार्केट में पेश किया था। OnePlus 15 के साथ OnePlus 15R को भी लॉन्च किया जाएगा। वहीं, OnePlus 15s को अगले साल पेश किया जा सकता है।

OnePlus 15

Image Source : ONEPLUS

वनप्लस 15

मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

OnePlus 15 के लीक स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 6.78 इंच के बड़े 1.5K BOE X3 AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन के डिस्प्ले में 120Hz LTPO डायनैमिक रिफ्रेश रेट, डॉल्वी विजन और HDR सपोर्ट देखा जा सकता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आएगा। ग्लोबल मार्केट में इसे OxygenOS 16 के साथ लॉन्च किया जाएगा।

यह फोन 16GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन में 7,300mAh की बैटरी और 120W फास्ट वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का मेन Sony LYT-700 कैमरा मिल सकता है। फोन का मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। यह 3.5x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट कर सकता है।

OnePlus 15 फीचर्स (संभावित)
डिस्प्ले 6.78 इंच, LTPO
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
स्टोरेज 16GB, 1TB
बैटरी 7300mAh, 120W, 50W
कैमरा 50MP+ 50MP+ 50MP, 32MP
OS Android 16

वनप्लस के इस फ्लैगशिप फोन मं नेक्स्ट जनरेशन कूलिंग फीचर मिल सकता है। इसके अलावा फोन में NFC, IR ब्लास्टर और USB Type C जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसे ब्लैक और पर्पल के साथ-साथ सैंड ड्यूम कलर में पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें –

BSNL यूजर्स को मिलेगा Jio, Airtel वाला ये खास फीचर, बिना नेटवर्क के भी कर पाएंगे कॉल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *