एक अनार 4 बीमार… परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’ से टकराएगी ‘हाय जिंदगी’, अनोखी लेकिन दिलचस्प है कहानी


Hi Zindagi- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@REALAAAYUSHI
31 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

इस साल सिनेमाघरों में कुछ बेहद शानदार फिल्मों ने दस्तक दी, जिनमें से कुछ ने तो बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। वहीं आने वाले समय में भी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाके के लिए तैयार हैं। इन दिनों परेश रावल स्टारर ‘द ताज स्टोरी’ की काफी चर्चा है, जिसके फर्स्ट मोशन पोस्टर ने ही विवाद खड़ा कर दिया है। ये फिल्म 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं इस फिल्म के साथ तमिल क्राइम थ्रिलर ‘आर्यन’ भी इसी दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन फिल्मों के बीच एक और फिल्म है जो दर्शकों को गुदगुदाने आ रही है। हम बात कर रहे हैं ‘हाय जिंदगी’ की, जो द ताज स्टोरी और आर्यन के साथ 31 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

31 अक्टूबर  को रिलीज हो रही है हाय जिंदगी

हाल ही में फिल्ममेकर सुनील कुमार अग्रवाल ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया। इस फिल्म के निर्देशक अजय राम हैं, जो पहले ‘साक्षी’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुके हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘मैरिज डॉट कॉम’ भी काफी चर्चा में थी। हाल ही में इस रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

हाय जिंदगी की कास्ट

इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो सी. आर. फिल्म्स और सुनील अग्रवाल फिल्म्स के बैनर तले बनी हाय जिंदगी में गौरव सिंह, गरिमा सिंह, आयुशी तिवारी, सोमी श्री. दीपांशी, और ऋषभ शर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे। खास बात तो ये है कि इसकी कहानी भी काफी दिलचस्प और अलग है। फिल्म की कहानी एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका दावा है कि चाल लड़कियों ने मिलकर उसका शारीरिक शोषण किया है।

ट्रेलर ने मचाई धूम

ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक युवा पुलिस स्टेशन में जाकर बोलता है कि चार लड़कियों ने मिलकर उसका शारीरिक शोषण किया है जिसपर पुलिस वाले हंसते हुए कहते हैं कि ओ तेरी ये कब से होने लगा? ट्रेलर के अंत में एक किरदार द्वारा कहलाया जाता है कि पुरुषों की सुरक्षा के लिए भी कोई कानून होना चाहिए। फिल्म की कहानी निर्देशक अजय राम ने 2017 में लिखी थी और 8 सालों के बाद जाकर अब ये फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ेंः निकाह के 2 महीने बाद ही टूटी थी शादी, अब 14 साल बाद मिला मिस्टर परफेक्ट, बनी इस घराने की बहू

अरबाज-शुरा ने बेटी के लिए चुना बेहद अनोखा नाम, कुरान से है कनेक्शन, जानकर फैंस बोले- वाह!

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *