फेसबुक LIVE आकर शख्स ने किया सुसाइड का प्रयास, पत्नी बोली ड्रामा कर रहा है पति


पत्नी के साथ पीड़ित व्यक्ति- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
पत्नी के साथ पीड़ित व्यक्ति

कर्नाटक में एक पारिवारिक विवाद ने उस समय एक चौंकाने वाला मोड़ ले लिया जब एक व्यक्ति ने फेसबुक लाइव के दौरान अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना जयनगर थाना क्षेत्र में हुई।

विदेश जाने के बाद दोनों के बीच बढ़े मतभेद

जानकारी के मुताबिक, सलमान पाशा नामक व्यक्ति ने सुसाइड करने की कोशिश की। वह कुवैत में हाइड्रोलिक मैकेनिक का काम करता है। वह अभी हाल में ही कुवैत से भारत लौटा था। सलमान पाशा ने चार साल पहले सैयद निखत फिरदौस से शादी की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह जोड़ा दो साल तक खुशी-खुशी रहा, लेकिन जब सलमान काम के सिलसिले में विदेश चला गया और उसकी पत्नी गर्भवती थी। इसके बाद दोनों के बीच मतभेद पैदा हो गए।

AIMIM नेता पर लगाया आरोप

विवाद के बाद निखत कथित तौर पर अपने मायके चली गई और दंपति के बीच विवाद शुरू हो गया। सुसाइड की कोशिश से पहले बनाए गए वीडियो में सलमान ने अपनी पत्नी, उसके परिवार और उसके रिश्तेदार, AIMIM के तुमकुरु जिला अध्यक्ष सैयद बुरहान उद्दीन पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पत्नी के बुरहान उद्दीन के साथ अवैध संबंध हैं और विदेश से लौटने के बाद भी उन्हें अपने दोनों बच्चों से मिलने नहीं दिया गया। एक भावुक फेसबुक लाइव वीडियो में सलमान ने महिला पुलिस थाने पर अपनी पत्नी के परिवार का पक्ष लेने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें पहले भी उनके खिलाफ दर्ज एक झूठे मामले में जेल भेजा जा चुका है। इसके तुरंत बाद, उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया और उन्हें तुमकुरु जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सलमान के परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

पत्नी ने आरोपों से किया इनकार

घटना के बाद सलमान की पत्नी, सैयद निखत फिरदौस ने सभी आरोपों का खंडन किया और उन्हें झूठा और मनगढ़ंत बताया। पत्नी ने कहा कि सहानुभूति पाने के लिए उसका पति ड्रामा कर रहा है। पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है और आगे की कार्रवाई से पहले दोनों पक्षों के बयानों की पुष्टि की जाएगी।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *