मोहम्मद सिराज ने आईसीसी रैंकिंग में हासिल की नई ऊंचाई, पहली बार पाया ये मुकाम


mohammad siraj- India TV Hindi
Image Source : GETTY
मोहम्मद सिराज

आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में इस बार काफी कुछ बदलाव नजर आ रहे हैं। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी भी नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं। इस बीच मोहम्मद सिराज ने कमाल किया है। उन्होंने अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल करने में सफलता प्राप्त की है, हालांकि इसके बाद भी सिराज अभी टॉप 10 में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। 

जसप्रीत बुमराह की पहले नंबर की कुर्सी पर कोई खतरा नहीं

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज हैं। उनकी रेटिंग 885 की है। हालांकि वे पिछले ही दिनों 908 तक की रेटिंग प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन अब उससे कुछ नीचे आ गए हैं, लेकिन उनकी नंबर एक की कुर्सी पर फिलहाल कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है। दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा हैं, उनकी रेटिंग 851 की है। यानी पहले और दूसरे नंबर के गेंदबाज के बीच काफी अंतर है। जसप्रीत बुमराह टॉप 10 में जगह बनाने वाले अकेले भारतीय गेंदबाज हैं। 

मोहम्मद सिराज ने मारी तीन स्थानों की छलांग

मोहम्मद सिराज ने इस बार सीधे तीन स्थानों की छलांग मारी है। वे अब 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 718 की है, जो उनकी आलटाइम हाई रेंटिंग है। इससे पहले उन्होंने इतनी रेटिंग कभी हासिल नहीं की थी। अगर इसी तरह की गेंदबाजी सिराज आगे भी चलते रहे तो वे जल्द ही टॉप 10 में अपनी जगह पक्की करने के काफी करीब नजर आ रहे हैं। 

अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में सिराज ने लिए थे चार विकेट

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी। अहमदाबाद में खेले गए इस मैच की पहली पारी में सिराज ने 14 ओवर में केवल 40 रन देकर चार विकेट चटकाने में सफलता हासिल की थी। दूसरी पारी में सिराज ने 11 ओवर में 31 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। अगर यहां भी दो तीन विकेट मिले होते तो सिराज टॉप 10 में अभी ही अपनी जगह बना लेते। अब इसी सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 10 अक्टूबर से खेला जाएगा। उम्मीद है कि इसमें भी सिराज अपना कमाल जारी रखेंगे। 

यह भी पढ़ें 

ICC Rankings: एक बार फिर रैंकिंग में उठापटक, यशस्वी जायसवाल को हुआ भयंकर नुकसान

WTC Points Table: इस वक्त कहां है टीम इंडिया, दिल्ली टेस्ट जीतकर भी नहीं होगा कोई खास फायदा

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *