दारू-मुर्गा के लिए हर साल जमीन बेच देता था पिता, बेटे ने चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या


Police- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
जांच करता पुलिस

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में एक बेटे ने अपने पिता की शराब और मुर्गे की लत से तंग आकर उसकी हत्या कर दी। इस काम में चाचा ने भी भतीजे का साथ दिया। अब दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं और पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शहपुरा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने जांच में पाया कि हत्या मृतक के बेटे ने की थी। पुलिस ने बेटे के साथ उसके चाचा को भी गिरफ्तार किया है।

शहपुरा थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने बताया कि छह जून को रैपुरा चौरा डेम की नहर की पुलिया के पास भद्दा सिंह मार्को का खून से लथपथ शव मिला था। मृतक के गले और चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि भद्दा सिंह शराब और मांस का शौक रखता था और अक्सर उधार लेता था। इसी बात को लेकर उनके बेटे शिव कुमार मार्को से आए दिन विवाद होता था।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस ने शिव कुमार से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। शिव कुमार ने बताया कि उसके पिता हर साल जमीन बेच देते थे, जिससे गांव में उनकी कई जगह उधारी हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने छोटे चाचा सिद्धू सिंह मार्को के साथ मिलकर पिता की हत्या की योजना बनाई। दोनों ने रात में बका से मिलकर भद्दा सिंह की हत्या कर दी।

पुलिस ने हथियार बरामद किया

पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार, एक बाइक और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया।

(डिंडौरी से दीपक नामदेव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

इंदौर की दवा फैक्ट्री पर लगा ताला! मानकों में 216 कमियां पाई गईं, उत्पादन पर लगी रोक

25,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया नगर निगम का ‘बाबू’, नौकरी के कागजात देने के लिए मांगा था 1.20 लाख

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *