हाथापाई भी हुई, कुर्सियां भी चलीं, सूरत बीजेपी दफ्तर में क्यों हुआ बवाल? देखें वीडियो


BJP office, Surat- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
बीजेपी दफ्तर में हाथापाई

सूरत: देश की सबसे बड़ी और अनुशासित होने का दावा करनेवाली पार्टी बीजेपी के सूरत दफ्तर में जमकर बवाल हुआ। यहां एक कार्यकर्ता की पार्टी के कोषाध्यक्ष से भिड़ंत हो गई। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई और कुर्सियां भी चलीं। कुछ लोगों ने बीच बचाव की कोशिश भी की। लेकिन इस बीच किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

दरअसल, सूरत के  उधना स्थित बीजेपी कार्यालय में मारपीट का मामला सामने आया है। कार्यकर्ता और पार्टी कोषाध्यक्ष के बीच हुई बहस हाथापाई पर उतर आई। उसके बाद कार्यकर्ता ने कोषाध्यक्ष को थप्पड़ मारा और फिर कुर्सियां भी चलाईं। इस पूरी घटना का 9 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ता दिनेश सावलिया और कोषाध्यक्ष शैलेष जरीवाला के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान कार्यालय में मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने दोनों को छुड़ाने की कोशिश भी की। 

क्यों हुआ बवाल?

बताया जाता है कि पार्टी कार्यकर्ता दिनेश सावलिया की चाय नाश्ते को लेकर चपरासी के साथ कहा सुनी हो गई थी। चपरासी ने इस बात की जानकारी कोषाध्यक्ष शैलेष जरीवाला को दी। इसके बाद दिनेश सावलिया और कोषाध्यक्ष शैलेष जरीवाला के बीच कहा सुनी बढ़ गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता दिनेश सावलिया ने कोषाध्यक्ष शैलेष जरीवाला को थप्पड़ मार दिया, और फिर कुर्सी उठाकर मारने की कोशिश की। इस बीच वहां मौजूद पार्टी के अन्य कार्यकर्ता बीच बचाव के लिए पहुंचे और दोनों को छुड़ाया।

पार्टी ने लिया एक्शन, नोटिस जारी

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शैलेष जरीवाला ने दिनेश सवालिया से कहा था कि ” मैं कोषाध्यक्ष हूं, मुझे सब देखना है, यहां ज्यादा घूमने की जरूरत नहीं है” इस दौरान शैलेष जरीवाला ने दिनेश सवालिया को धक्का मार दिया और गाली गलौज किया। इससे गुस्से में दिनेश उग्र हो गया और दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। इस मामले में पार्टी प्रमुख परेश पटेल ने तत्काल कारवाई की है। पार्टी प्रमुख ने दोनों को इस गंभीर कृत्य के लिए नोटिस जारी किया है और 3 दिन में इस मामले में लिखित जवाब देने का आदेश दिया है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *