गुजरात के वलसाड में बीमार नाबालिग लड़की के साथ भगत ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार


पुलिस हिरासत में आरोपी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
पुलिस हिरासत में आरोपी

गुजरात के वलसाड में 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला कपराडा तहसील के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की को उसके परिजन भगत शंकर तड़वी के पास ले गए थे। भगत ने कहा कि असलोना गांव के देवड में प्रार्थना करनी पड़ेगी… उसको मेरे पास रख कर जाओ। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इसके बाद भगत ने अलग अलग जगह ले जाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। वहां से आने के बाद लड़की ने परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने भगत के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। लड़की को एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट- जितेंद्र पाटिल, वलसाड





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *