बिहार में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? सामने आया ये बड़ा अपडेट


bihar assembly election 2025 congress- India TV Hindi
Image Source : PTI
राजद कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर चर्चा। (फाइल फोटो)

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। इसके बाद राजनीतिक दल भी चुनावी मैदान में कूद चुके हैं। इस बार बिहार में राजद-कांग्रेस व अन्य दलों के महागठबंधन और भाजपा-जदयू व अन्य दलों के NDA गठबंधन के बीच मुकाबला है। NDA की ओर से सीट शेयरिंग के मुद्दे पर सहमति बना ली गई है। हालांकि, महागठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग का मुद्दा नहीं सुलझ पाया है। इस बीच सूत्रों ने जानकारी दी है कि कांग्रेस पार्टी बिहार में 60 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

कांग्रेस और राजद के बीच कोई विवाद नहीं- सूत्र

सूत्रों ने सोमवार को जानकारी दी है कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में कांग्रेस पार्टी को 60 सीटें मिलेंगी। सूत्रों ने बताया है कि कांग्रेस और राजद के बीच कोई विवाद नहीं है, इन दोनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। मुद्दे सिर्फ राजद और अन्य सहयोगियों, वीआईपी जैसी पार्टियों और अन्य गठबंधन सहयोगियों के साथ है। माना जा रहा है कि सीट शेयरिंग की घोषणा मंगलवार को की जा सकती है।

NDA सीट शेयरिंग का फॉर्मूला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। राज्य की 243 सीटों में से नीतीश कुमार की जेडी(यू) और भाजपा 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, जीतन राम मांझी की अगुवाई वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

बिहार में कब है चुनाव?

चुनाव आयोग ने कुछ ही दिनों पहले बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया था। चुनाव आयोग ने बताया है कि बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे। पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव का रिजल्ट 14 नवंबर को जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 2.30 बजे प्रशांत किशोर के साथ और 6.30 बजे ज्वाइन कर ली AIMIM, पूर्व सांसद मोनाजिर हसन का बड़ा कदम

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, उनके भाई ने कही ये बड़ी बात





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *