
विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़े
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज है। इस बीच, पटना के मौर्य होटल में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी की प्रेस कांफ्रेंस के लिए जुटे पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। वहीं, मुकेश सहनी की प्रेस कांफ्रेंस का समय शाम 4 बजे की जगह अब 6 बजे हो गया है।
सूत्रों के अनुसार, मौर्य होटल में मुकेश सहनी की प्रेस कांफ्रेंस के लिए कार्यकर्ता भारी संख्या में जमा हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पार्टी के दो गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई, जिसका वीडियो सामने आया है।
कार्यकर्ताओं के बीच हुए हंगामे और मारपीट की घटना के कारण पार्टी को अपना कार्यक्रम बदलना पड़ा। पहले प्रेस कांफ्रेंस का समय शाम 4 बजे निर्धारित किया गया था। लेकिन, घटना को देखते हुए आयोजकों ने प्रेस कांफ्रेंस का समय बदलकर 6 बजे कर दिया है।
खबर अपडेट हो रही है…
