
शाओमी 17 अल्ट्रा
Xiaomi 17 सीरीज में कंपनी एक और दमदार फोन लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज में कंपनी Ultra मॉडल जल्द लॉन्च करेगी। इस फोन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर मिल सकती है। साथ ही, इस सीरीज के प्रो मॉडल की तरह ही इसमें भी डुअल डिस्प्ले दिया जा सकता है। हाल ही में इसके अल्ट्रा मॉडल को सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, जहां फोन के फीचर्स की जानकारी सामने आई है।
मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी?
Xiaomi 17 Ultra के बारे में चीनी टिप्स्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर इस फोन की जानकारी शेयरकी है। पोस्ट के मुताबिक, इस फोन को 25128PNA1C मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में बिना नेटवर्क के भी कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। मैसेजिंग के लिए Tiantong और BeiDou के जरिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी दी जाएगी। चीनी वेरिएंट में सैटेलाइट फीचर्स दिया जा सकता है। वहीं, ग्लोबल वेरिएंट में फोन को बिना इस फीचर के लॉन्च किया जा सकता है।
Xiaomi 17 Ultra के फीचर्स (संभावित)
शाओमी के इस फोन के बारे में पहले भी लीक सामने आई है, जिसके मुताबिक यह सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ आएगा। इस फोन के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 200MP का मेन कैमरा मिलेगा, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन को सपोर्ट करेगा। वहीं, इसमें 50MP के तीन और कैमरे दिए जाएंगे, जिनमें अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। इसके अलावा फोन में पेरीस्कोप कैमरा भी दिया जा सकता है।
Xiaomi 17 Ultra | संभावित फीचर्स |
डिस्प्ले | 6.9 इंच, AMOLED, 120Hz |
प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 8 Elite |
स्टोरेज | 16GB, 1TB |
बैटरी | 7000mAh, 120W |
कैमरा | 200MP+ 50MP + 50MP + 50MP |
OS | Android 16 |
Xiaomi 17 Ultra को लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन के अन्य फीचर्स पिछले महीने चीनी बाजार में लॉन्च हुए Xiaomi 17 Pro Max की तरह हो सकते हैं। फोन का लुक और डिजाइन भी इस सीरीज के अन्य फोन की तरह गोगा। Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह फोन 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज को सपोर्ट करेगा। यह फ्लैगशिप फोन 7000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। फोन में चार्जिंग के लिए 120W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
यह भी पढ़ें –
Google का Diwali ऑफर, 11 रुपये में दे रहा 2TB स्टोरेज, जानें कैसे करें क्लेम